7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यसारण हिंसा के बाद रोहिणी आचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज...

सारण हिंसा के बाद रोहिणी आचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज की FIR

Published on

सारण,

बिहार के सारण में 20 मई को नगर थाना क्षेत्र के बूथ नंबर 318, 319 पर बवाल हुआ था. इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता मनोज सिंह के ने नगर थाना में राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के खिलाफ हत्या का प्रयास, दंगा फैलाने, आचार संहिता के उल्लंघन और रिप्रजेंटेशन ऑफ पीपुल एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है. इस मामले में नगर थाना में केस नंबर 349/2024 दर्ज हुआ है.

पुलिस ने रोहिणी आचार्य के खिलाफ धारा 307, 171C, 188, ROP Act लगाया है. आरजेडी के पूर्व विधायक भोला यादव समेत 8 लोगों के खिलाफ छपरा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. सारण पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने इस केस की पुष्टि की है. इस मामले में आरोपी को थाने से बेल नहीं मिलेगा. जमानत के लिए न्यायालय ही जाना होगा.

रोहिणी के पोलिंग बूथ पहुंचने के बाद हुई थी हिंसा
बताते चलें कि रोहिणी आचार्य सोमवार शाम को मतदान खत्म होने के तकरीबन आधे घंटे पहले छपरा शहर के पोलिंग बूथ पहुंची थीं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोहिणी आचार्य ने बूथ पर पहुंचकर मतदाताओं के साथ गलत बर्ताव किया, उनके साथ समर्थक भी थे. स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया.

इस दौरान रोहिणी आचार्य के समर्थक और स्थानीय लोगों के बीच टकराव भी हुआ. बाद में रोहिणी आचार्य को आक्रोशित भीड़ को देखते हुए वहां से निकलना पड़ा. इसके बाद पुलिस को वहां पथराव की सूचना भी मिली थी. तब एसपी गौरव मंगला ने यह दावा किया था कि मतदान केंद्र के पास दो पक्षों में झड़प हुई. मगर, तेलपा में मतदान केंद्र सुरक्षित था और बूथ पर किसी भी घटना की सूचना नहीं मिली थी.

अगले दिन चली गोली में हुई थी एक की मौत
इस मामले में विवाद बढ़ने पर मंगलवार को दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें तीन लोगों को गोली लगी. घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हैं. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया और दो दिनों के लिए सारण में इंटरनेट पर बैन लगा दिया था. एसपी गौरव मंगला ने कहा कि रोहिणी आचार्य की भूमिका सहित सभी पहलुओं की जांच की जाएगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this