9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यपश्चिम बंगाल के मालदा में बवाल, प्रदर्शन कर रही भीड़ ने मचाया...

पश्चिम बंगाल के मालदा में बवाल, प्रदर्शन कर रही भीड़ ने मचाया उत्पात, कई दुकानों और गाड़ियों में की तोड़फोड़

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल के मालदा में गुरुवार को मस्जिद के सामने पटाखा फटने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. आरोप है कि इसी दौरान सैकड़ों की भीड़ ने सड़क किनारे कई दुकानों में तोड़फोड़ की और कई गाड़ियों को भी तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल का प्रयोग कर हालात पर काबू पा लिया.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार रात मोथाबाड़ी में मस्जिद के सामने पटाखे फट गए थे. इसी को लेकर गुरुवार को लोग विरोध प्रदर्शन आह्वान किया था. प्रदर्शन के दौरान भीड़ उग्र हो गई और कई दुकानों-गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए जमकर उत्पात मचाया.

पुलिस ने बताया कि हालात की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल को भेजा गया और पुलिस ने बल का प्रयोग कर हालात पर काबू पा लिया है. पुलिस ने एक्शन लेते हुए कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

बीजेपी ने साधा निशाना
वहीं, बीजेपी ने इस बवाल के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है. बीजेपी नेता ने कहा कि मस्जिद या मंदिर के सामने बम फटा है तो आप गाड़ी तोड़ देंगे क्या. बंगाल में पुलिस नाम की कोई चीज नहीं है. हमने देखा है कि बीरभूम में एक पुलिस अधिकारी को टीएमसी नेता कॉलर पकड़कर ले जा रहा है.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...