11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यसीएम भगवंत मान के आवास के बाहर हंगामा, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू...

सीएम भगवंत मान के आवास के बाहर हंगामा, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस में तीखी बहस

Published on

चंडीगढ़

पंजाब के सीएम भगवंत मान के आवास के बाहर बुधवार को काफी हंगामा हुआ। बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज हो रहे मामलों की शिकायत करने के लिए सीएम हाउस पहुंचे केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को चंडीगढ़ पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान बिट्टू के सुरक्षा दस्ते में शामिल जवानों और चंडीगढ़ पुलिस के जमकर तीखी बहस हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर प्रोटोकॉल तोड़ने और काम में बाधा डालने का आरोप लगाया। सुरक्षा बलों के आपसी नोंकझोक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चंडीगढ़ पुलिस पर हाथापाई का आरोप
बुधवार को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू शिकायत लेकर सीएम भगवंत मान से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री के साथ भी उनके सुरक्षा में तैनात दस्ता मौजूद था। मामला तब भड़का, जब चंडीगढ़ पुलिस ने केंद्रीय मंत्री को सीएम हाउस में जाने से रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने बिट्टू के एक सुरक्षाकर्मी को वाहन से उतारने का प्रयास किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के गाड़ी को भी घेर लिया, इसके बाद बिट्टू पैदल ही सीएम हाउस की बढ़ गए। चंडीगढ़ पुलिस का कहना था कि सुरक्षाकर्मी सीएम आवास के बाहर सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। वहीं, बिट्टू के सुरक्षाकर्मियों का कहना था कि पुलिस उन्हें अपना काम करने से रोक रही है। उनका आरोप है कि पुलिस ने केंद्रीय मंत्री से हाथापाई करने की कोशिश भी की।

मान से नहीं मिल पाए केंद्रीय मंत्री
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि बिट्टू दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल भी स्थिति को संभालने में जुटे दिखे। इसके बावजूद मामला शांत नहीं हुआ, मगर बिट्टू सीएम भगवंत मान से नहीं मिल पाए। इस घटना ने राज्य की राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, सीएम आवास के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होते हैं। हर किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं होती। बता दें कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को जेड प्लस सुरक्षा मिली है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप
रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि भगवंत मान सरकार मेरी पार्टी बीजेपी के लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम दिल्ली चुनाव के नतीजों और कपूरथला हाउस पर की गई कार्रवाई से नाराज हैं, इसलिए बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एससीएसटी की धाराओं में फर्जी केस दर्ज किए जा रहे हैं। वह इसकी शिकायत करने के लिए सीएम भगवंत मान से समय मांगा था, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...