9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यदुखद, हिला देने वाली घटना, PM-CM योगी और केजरीवाल... मोरबी पुल हादसे...

दुखद, हिला देने वाली घटना, PM-CM योगी और केजरीवाल… मोरबी पुल हादसे पर किसने क्या कहा?

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के मोरबी में रविवार शाम केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटने से करीब 400 लोग मच्छु नदी में गिर गए। हादसे के बाद 77 से ज्यादा लोगों की लाशें देर रात तक बाहर निकाली गईं। अधिकारियों ने बताया कि 70 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, वहीं 100 लोग अब भी लापता हैं। इससे मृतकों की तादाद बढ़ने की आशंका है। यह ब्रिज 140 साल से भी ज्यादा पुराना है और दो साल तक बंद रहा था। हाल में 2 करोड़ रुपये की लागत से इसकी मरम्मत का काम हुआ था। दिवाली के एक दिन बाद 25 अक्टूबर को ही इसे आम लोगों के लिए फिर से खोला गया था। अधिकारियों ने कहा कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय पुल के ऊपर 400 से 500 लोग खड़े थे। जबकि पुल की क्षमता 100 लोगों की है।

शासन का कहना है कि पुल पर इतने ज्यादा लोग एक साथ आ गए कि वह इतने लोगों का भार सहन नहीं कर सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी में गिरे लोगों में कई महिलाएं और बच्चे भी थे। राहत और बचाव के लिए NDRF की टीमें देर रात तक लगी रहीं।

पीएम और सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
गुजरात के मख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि घायलों के तुरंत इलाज के इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मोरबी में हुए हादसे से बेहद दुखी हूं। इस बारे में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य अधिकारियों से बात की। राहत और बचाव कार्य जोरों पर चल रहा है और प्रभावितों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।’

‘जान और स्वास्थ्य की कामना’
हादसे पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने कहा है कि चुनाव की जल्दबाजी में बीजेपी ने पुल को लोगों के लिए जल्दी खोल दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी घटना पर दुख जताया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘गुजरात से बेहद दुःखद खबर मिल रही है। मोरबी में ब्रिज टूट जाने से कई लोगों के नदी में गिर जाने की खबर है। भगवान से उनकी जान और स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।’

योगी ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ‘गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से हुई दुर्घटना का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि सभी प्रभावितों की रक्षा करें।’

राहुल गांधी की कांग्रेसियों से राहत कार्य में हाथ बंटाने की अपील
राहुल गांधी ने कहा, ‘गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे की खबर बेहद दुःखद है। ऐसे मुश्किल समय में मैं सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की हर संभव सहायता करें और लापता लोगों की तलाश में मदद करें।’

प्रियंका गांधी ने जताई गहरी संवेदना
प्रियंका गांधी ने मोरबी पुल हादसे पर कहा, ‘मोरबी, गुजरात में पुल टूटने से हुई दुर्घटना का समाचार बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्री चरणों में स्थान दें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। सभी घायलों के सकुशल और सुरक्षित होने की कामना करती हूं।’

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘मोरबी में हुए हादसे से अत्यंत दुखी हूँ। इस विषय में मैंने गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी व अन्य अधिकारियों से बात की है। स्थानीय प्रशासन पूरी तत्परता से राहत कार्य में लगा है, प्रशासन को घायलों को तुरंत उपचार देने के निर्देश दिए हैं।’

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...