19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यवाराणसी में अमित शाह के खिलाफ समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, अंबेडकर के...

वाराणसी में अमित शाह के खिलाफ समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, अंबेडकर के अपमान का आरोप

Published on

वाराणसी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान के बाद विपक्षी दलों का विरोध जारी है। अमित शाह के बयान के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया।

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले वाराणसी में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद हाथों में तख्तियां और अंबेडकर के पोस्टर लेकर धरने पर बैठ गए। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि अमित शाह ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया है। यह बयान समाज के एक महान नेता और संविधान निर्माता का अपमान करने जैसा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि अमित शाह देश की जनता से माफी मांगें।

उन्होंने कहा कि यह अपमान समाजवादी पार्टी के नौजवान और कार्यकर्ता नहीं सहेंगे। देश की जनता ने समझ लिया है कि यह सिर्फ बौखलाहट का परिणाम है। गृह मंत्री को इस तरह की हरकतें करने की कोई जरूरत नहीं थी। पहले भी जब ऐसी घटनाएं हुईं, तो उन्होंने कभी सफाई नहीं दी। लेकिन, अब उनका बौखलाया हुआ बयान यह दिखा रहा है कि उन्होंने गलती की है। यह गलती सिर्फ अमित शाह की नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के हर उस नेता की है जो दलितों और पिछड़ों का अपमान करता है। देश की जनता जान चुकी है कि ऐसे नेताओं को अब जवाब देना जरूरी है और अगली बार के चुनाव में जवाब मिलेगा।

सपा नेता रविकांत विश्वकर्मा ने कहा कि बाबा साहेब हमारे आदर्श हैं, हमारे सम्मान और हमारी आत्मा हैं। जिन शब्दों का इस्तेमाल केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया है, वह निंदनीय है। यदि उन्होंने माफी नहीं मांगी, तो हम सभी समाजवादी नौजवान इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। हमारी आवाज को दबाया नहीं जा सकता, हमें अपने आत्मसम्मान और बोलने का अधिकार है। हम इस बात से गहरी नाराजगी महसूस कर रहे हैं। हम अमित शाह से अपील करते हैं कि वह समय रहते माफी मांगें, नहीं तो आने वाले समय में विश्व भर के नौजवान इसका कड़ा जवाब देंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this