7.1 C
London
Saturday, January 24, 2026
Homeराज्यजुमे की नमाज के समय को लेकर संभल जामा मस्जिद ने पुलिस...

जुमे की नमाज के समय को लेकर संभल जामा मस्जिद ने पुलिस से बातचीत करने से मना किया, जानिए क्या कहा

Published on

संभल

14 मर्च को होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने से पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। संभल में शाही जामा मस्जिद कमेटी ने शुक्रवार की नमाज़ के समय को लेकर पुलिस-प्रशासन से किसी भी बातचीत से इनकार कर दिया है। कमेटी ने साफ किया है कि वो आने वाले दिनों में नमाज़ का समय खुद तय करके बताएगी। पिछले साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के बाद हुए दंगों के चलते संभल में पहले से ही अलर्ट है। इस दंगे में चार लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे।

शाही जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि न तो वो और न ही कमेटी का कोई भी प्रतिनिधि प्रशासन द्वारा बुलाई गई शांति समिति की बैठक में मौजूद था। उन्होंने कहा कि हम पुलिस प्रशासन के संपर्क में नहीं हैं और नमाज के समय को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। हम अपने धार्मिक विद्वानों से सलाह कर रहे हैं और एक-दो दिन में घोषणा करेंगे।

अली ने ज़ोर देकर कहा कि सिर्फ़ शाही जामा मस्जिद कमेटी को ही नमाज़ का समय तय करने और उसकी घोषणा करने का अधिकार है। उन्होंने आगे कहा कि हम शहर में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि होली और रमज़ान के तोयौहार शांतिपूर्वक मनाए जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ चुकी हैं और कभी कोई समस्या नहीं हुई। हम अभी भी विचार कर रहे हैं कि समय में बदलाव किया जाए या नहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन बयान के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं। उनकी हमारे साथ कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है। धार्मिक विद्वान केवल सुझाव दे सकते हैं, लेकिन अंतिम फैसला मस्जिद कमेटी का होता है।

संभल सीओ अनुज चौधरी ने शुक्रवार को कहा था कि हिंदू 14 मार्च को दोपहर 2:30 बजे तक होली खेलेंगे, जबकि मुस्लिम 2:30 बजे के बाद जुमे की नमाज अदा करेंगे। पुलिस अधिकारी ने बताया था कि त्योहार से पहले सात PAC शहर में तैनात कर दी गई हैं। होली साल में एक बार आने वाला तोयौहार है, जबकि जुमे की नमाज़ साल में 52 बार होती है। वहीं, संभल के पुलिस अधीक्षक (SP) कृष्ण कुमार ने 7 मार्च को पत्रकारों को बताया कि होली और रमज़ान के दूसरे शुक्रवार के एक ही दिन पड़ने के मद्देनज़र शहर में PAC की सात कंपनियां तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि जिले में पूरी तरह से शांति है और मोहल्ला स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भोपाल।राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों,...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...