19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यसंभल हिंसा: पाकिस्तान-अमेरिका की फैक्ट्री के कारतूस का इस्तेमाल, SIT को जांच...

संभल हिंसा: पाकिस्तान-अमेरिका की फैक्ट्री के कारतूस का इस्तेमाल, SIT को जांच में मिले खोखे, उठे सवाल

Published on

लखनऊ/संभल

उत्तर प्रदेश के संभल जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा में बेहद चौकानें वाले तथ्य सामने आए है। इस मामले की जांच में फोरेंसिक और एलआईयू की टीमों को पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (PAKISTAN ORDNANCE FACTORY) के दो कारतूस बरामद हुए हैं। इसमें एक मिस फायर और एक खोखा बरामद हुआ है। इस तरह जांच के दौरान कुल 6 मिस फायर और खोखे बरामद हुए है। वहीं पाकिस्तानी खोखा बरामद होने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। इसमें पाकिस्तान कनेक्शन को भी जोड़कर देखा जाना शुरू कर दिया गया है।

संभल एसपी कृष्ण बिश्नोई ने बताया कि POF के खोखे मिलना ये दर्शाता है कि ये बेहद सीरियस मैटर है। इस मामले की जांच पुलिस गंभीरता के साथ कर रही है। जल्द इस घटना के पीछे शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं इस मामले पर बीजेपी की प्रतिक्रिया आ गई है। दरअसल बीते दिनों कोतवाली इलाके के मोहल्ला कोट गर्बी स्थित टंकी रोड पर हिंसा हुई थी। इस घटना में पत्थर और गोली चलने की बात सामने आई थी। मंगलवार को हिंसा वाली जगह पर फॉरेंसिक टीम पहुंची थी।

जांच में छह खोखे बरामद किए गए
ASP श्रीश चंद्र, सीओ संभल अनुज चौधरी और सीओ असमोली आलोक कुमार सिद्धू सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इन अधिकरियों ने फॉरेंसिक और एलआईयू टीमों के साथ घटना स्थल की जांच की। साथ ही एलआईयू की टीम भी थी। इस जांच में पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के 9एमएम का मिस फायर और खोखा बरामद किया है। इसके साथ ही 12 बोर के 2 खोखे और 32 बोर के 2 खोखे बरामद हुए हैं। कुल 6 कारतूस बरामद हुए है।

यूएसए मेड का खोखा भी मिला
संभल एसपी कृष्ण बिश्नोई ने बताया कि इस मामले में गठित एसआईटी ने जांच शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक और मेटल डिटेक्टर टीम घटनास्थल पर सर्च करने पहुंची थी। सर्च के दौरान बेहद चौकानें वाली चीज सामने आई है। इसमें पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (POF) 9mm लिखा खोखा मिला है। इसके साथ ही FN स्टार और यूएसए मेड का खोखा भी बरमाद हुआ है।

कुल 6 कारतूस या खोखे बरामद हुए हैं। इस तरह चौकानें वाले तथ्य सामने आए हैं। POF (पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री) के खोखे मिलना ये दर्शा रहा है कि ये बेहद सीरियस मैटर है। इस मामले की जांच पुलिस गंभीरता के साथ कर रही है।

29 पुलिसकर्मियों को संभल हिंसा में चोट लगी
एसपी कृष्ण बिश्नोई ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। इसकी मदद से घटना को अंजाम देने वाले और इन असलहों का इस्तेमाल करने वालों की पहचान हो पाएगी। इस घटना में 29 पुलिसकर्मियों को चोटें आई है, जबकि 4 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना की एसआईटी बनाकर जांच की जा रही है। जल्द ही इस घटना के पीछे जो लोग भी सामने होंगे उनका पर्दाफाश होगा। इसके अलावा घटना में शामिल दो पत्थरबाजों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इन दो लोगों ने 20 अन्य लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस सबूतों के साथ कार्रवाई कर रही है।

देश में गृहयुद्ध छेड़ने की तैयारी: बीजेपी
पाकिस्तान से जुड़े खोखे मिलने पर बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि संभल के मामले में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। संभल में फॉरेंसिक टीम को कुछ कारतूस ऐसे मिले हैं, जो पाकिस्तान मेड बताए जा रहे है। उन्होंने कहा कि भारत के भीतर गृहयुद्ध (जंग) छेड़ने के लिए सारा सामान तैयार करके रखा है। इनके लिए वकालत करने का काम आज विपक्ष के तमाम नेता कर रहे हैं।

ये सब उन लोगों के साथ खड़े हैं, जो पाकिस्तान के असलहों के साथ भारत की पुलिस पर फायर झोंकने से बाज नहीं आ रहे थे। ऐसे लोगों के खिलाफ आतंक निरोधी कानूनों के तहत कठोरता से कार्रवाई करने की जरूरत है। ये देश द्रोही लोग है, इनके प्रति किसी प्रकार की उदारता नहीं हो सकती हैं।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...