7.7 C
London
Sunday, February 8, 2026
Homeराज्यअर्पिता मुखर्जी के दूसरे फ्लैट में भी वही नजारा, 20 करोड़ से...

अर्पिता मुखर्जी के दूसरे फ्लैट में भी वही नजारा, 20 करोड़ से ज्‍यादा की ग‍िनती पूरी, अभी चल रही काउंटिंग

Published on

कोलकाता

अर्पिता मुखर्जी के दूसरे घर का भी नजारा वैसा ही है जैसा पहले वाले घर का था। चारों ओर नोटों की गड्डियां ही गड्डियां। पांच मशीनें ग‍िनती में लगी हैं। अब तक 20 करोड़ रुपए से ज्‍यादा की ग‍िनती हो चुकी है। नोटों के कई बंडल अभी खुलने बाकी हैं। तीन क‍िलो सोना भी मिला है। अर्पिता के टालीगंज स्‍थ‍ित डायमंड सिटी कंप्लेक्स वाले फ्लैट से ईडी लगभग 21 करोड़ रुपए कैश और लाखों रुपए के कैश पहले ही जब्‍त कर चुकी है। अर्पिता ममता सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी की नजदीकी हैं। दोनों इस समय जेल में हैं।

बुधवार 27 जुलाई को ईडी की टीम अर्पिता के दूसरे घर कोलकाता के बेलघरिया टाउन क्लब पहुंची। फ्लैट में ताला लगा था। ताला तोड़कर जब टहम अंदर पहुंची तो उसके हैरानी हुई। इस फ्लैट में भी नोटों का अंबार लगा हुआ था। पैसों की ग‍िनती के लिए आरबीआई से पांच मशीनें मंगाई गईं। अब तक कैश मिले कुल 15 करोड़ रुपए की ग‍िनती पूरी हो चुकी है।

ईडी ने पिछले दिनों पश्चिम बंगाल श‍िक्षक भर्ती में रुपए के लेन-देन के मामले में अर्पिता मुखर्जी और वाण‍िज्‍य मंत्री पार्थ चटर्जी के ठ‍िकानों पर छापे मारे थे। अर्पिता पा‍र्थ चटर्जी की नजदीकी हैं। कोर्ट के आदेश के बाद ईडी ने दोनों को ह‍िरासत में ले लिया। दोनों 3 अगस्‍त पुलिस ह‍िरासत में हैं।

बुधवार को ईडी ने बेलघरिया स्थित अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट, कसबा राजडांगा, बारासात की साड़ी दुकान सहित छह ठिकानों पर छापा मारा। अर्पिता के बेलघरिया स्थित फ्लैट पर 15 अधिकारियों की टीम पहुंची। अर्पिता के बेलघरिया हाउसिंग में कुल दो फ्लैट हैं। ईडी कई और दूसरे ठिकानें पर भी छापेमारी कर रही है।

Latest articles

निशातपुरा में कैटरिंग कारोबारी से लूट

भोपाल राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ देर रात...

महाशिवरात्रि महोत्सव 2026: शिवलोक फेस-2 में निकलेगी भव्य शिव बारात, होगा धार्मिक आयोजन

भोपाल महाकाल भक्त मंडल धार्मिक सामाजिक सेवा समिति, शिवलोक फेस-2 द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव वर्ष 2026...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आत्मीय स्वागत

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय जल...

16 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ मानकर कार्य करने के निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'जनगणना-2027' के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण...

More like this

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...

2.27 लाख लॉजिकल डिस्पेंसी वाले मतदाताओं की सुनवाई

भोपाल राजधानी भोपाल में मतदाता सूची में नाम, उम्र, पिता-पति के नाम से जुड़ी गड़बड़ियों...