12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यसौरभ हत्याकांड: दूसरा नशा तो बाजार में बिकता है, पहला... मेरठ जेल...

सौरभ हत्याकांड: दूसरा नशा तो बाजार में बिकता है, पहला… मेरठ जेल में साहिल से मिलने पहुंची नानी ने ये क्या बताया?

Published on

मेरठ:

उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित सौरभ कुमार सिंह हत्याकांड में जेल में बंद साहिल शुक्ला से पहली बार उसकी नानी मिलने पहुंचीं। नानी अपने साथ साहिल के लिए कपड़े और नमकीन लेकर आईं। यह पहली बार हुआ है, जब साहिल या मुस्कान से मिलने कोई जेल पहुंचा। जेल में साहिल से उसकी नानी ने करीब 20 मिनट तक बातचीत की थी।

साहिल शुक्ला की बुजुर्ग नानी ने मीडिया से बातचीत में कहा, मैं साहिल से मिलने आई हूं, लेकिन सौरभ की मौत का बहुत दुख है। उन्होंने आगे बताया कि साहिल की याद आ रही थी, इसलिए वह उससे मिलने आईं। साहिल की नानी ने बताया कि घटना के समय वह दो-दो नशे की हालत में था। दो-दो नशा कैसा पूछने पर बताया कि पहला नशा महिला का और दूसरा जो बाजार में बिकता है, इसलिए ये घटना घट गई। हमें इस बात का बहुत दुख है जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। जेल सूत्रों की माने तो जेल में साहिल ओर उसकी नानी की मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली। इस दौरान नानी ने साहिल के सिर पर कई बार हाथ फेरा था।

साहिल के लिए कपड़े और नमकीन लेकर आईं नानी
साहिल की नानी ने बताया कि वह साहिल के लिए कुछ कपड़े और नमकीन लेकर आई हैं। उन्होंने कहा, मैं चाहती हूं कि वह सही रास्ते पर आए और अपने किए का एहसास करे। सूत्रों के मुताबिक, जेल में साहिल काफी बेचैन नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि जेल में उसके लंबे बाल काट दिए गए हैं। साहिल और मुस्कान 19 मार्च से जेल में बंद हैं और अब तक उनसे कोई मिलने नहीं आया था।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...