24.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यसौरभ राजपूत हत्याकांड: पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल शुक्ला की जमानत याचिका...

सौरभ राजपूत हत्याकांड: पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल शुक्ला की जमानत याचिका खारिज, जानिए मेरठ कोर्ट ने क्या कहा

Published on

मेरठ:

उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को जमानत नहीं मिली है। शनिवार को अपर जिला जज पवन कुमार शुक्ला की अदालत ने दोनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। मेरठ कोर्ट ने मामले की गंभीरता और उपलब्ध साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने साफ तौर पर इस मामले में आरोपियों को किसी प्रकार की राहत देने से इंकार कर दिया।

मामला बेहद सनसनीखेज है, जिसमें सौरभ की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर की थी। दोनों ने मिलकर सौरभ की हत्या करने के बाद उसके शव को टुकड़ों में काटा और नीले रंग के ड्रम में भर दिया। आरोपियों ने ड्रम में सीमेंट डालकर शव को छुपाने की कोशिश की थी, ताकि किसी को इस जघन्य अपराध की भनक न लगे।

दोनों आरोपी हुए गिरफ्तार
हत्या के कुछ ही दिनों बाद ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान मुस्कान और साहिल ने जुर्म कबूल किया और हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, सौरभ की हत्या पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा थी, जिसे मुस्कान और साहिल ने मिलकर अंजाम दिया।

मामला बताया अत्यंत गंभीर
कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि यह मामला अत्यंत गंभीर है और आरोपियों को जमानत मिलने से मामले की जांच प्रभावित हो सकती है। साथ ही, पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाए जाने की भी आशंका जताई गई। इन दलीलों और मजबूत साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी।

इस फैसले से पीड़ित पक्ष को राहत मिली है। स्थानीय लोगों में इस हत्याकांड को लेकर काफी आक्रोश है और वे आरोपियों को सख्त सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। आगे इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने और मुकदमे की नियमित सुनवाई की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है।

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...