18.4 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यराजस्थान में भ्रष्टाचार : पुलिस के ASP के राज फाश, दलालों के...

राजस्थान में भ्रष्टाचार : पुलिस के ASP के राज फाश, दलालों के फोन से करता था डील्स, शौकीन इतना कि एक नहीं 4-4 बोतल की डिमांड

Published on

जयपुर

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के एएसपी सुरेन्द्र शर्मा की गिरफ्तारी ने राजस्थान में भ्रष्टाचार को लेकर कई चौंकाने वाले तथ्यों को उजागर कर दिया है। एसीबी के पास मौजूद रिकॉर्डिंग्स से पता चला है कि शर्मा ने अपनी 90 प्रतिशत अवैध डील्स दलालों के फोन से कीं। जनवरी 2025 में इन डील्स की रिकॉर्डिंग एसीबी को प्राप्त हो गई थी, बावजूद इसके कार्रवाई में पांच महीने की देरी सवालों के घेरे में है।

फोन पर धमकियां और शराब की मांग
8 से 16 जनवरी 2025 तक की रिकॉर्डिंग्स में सुरेन्द्र शर्मा को दलालों रामराज मीणा और प्रदीप उर्फ बंटी पारीक के मोबाइल से अधिकारियों को धमकाते हुए सुना गया। एक मामले में शर्मा ने अपनी व्यक्तिगत इच्छा पूरी करने के लिए एक शराब ठेकेदार से ब्लेंडर ब्रांड की चार बोतलें तक मांग लीं।

जनवरी से मई तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
एफआईआर के अनुसार, एसीबी के पास 6 से 16 जनवरी तक की रिकॉर्डिंग थी, जिसमें शर्मा की संलिप्तता साफ थी। इसके बावजूद, एफआईआर में अगली रिकॉर्डिंग 1 मई की बताई गई है। इस बीच चार महीनों में क्या हुआ, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। 19 मई को एसीबी ने शर्मा, रामराज मीणा और बंटी पारीक को गिरफ्तार किया। सवाल यह उठ रहा है कि जब जनवरी में ही पर्याप्त सबूत थे, तब गिरफ्तारी में देरी क्यों हुई?

सर्विलांस से हुआ भ्रष्टाचार का पर्दाफाश
एसीबी मुख्यालय में तैनात एएसआई सूरज बाली को जानकारी मिली कि रामराज मीणा सवाई माधोपुर में अवैध बजरी खनन को संरक्षण देने के लिए अधिकारियों से सांठगांठ कर रिश्वत दे रहा है। इसके बाद रामराज का मोबाइल सर्विलांस पर लिया गया, जिससे सुरेन्द्र शर्मा की भूमिका उजागर हुई।

वार्तालापों में खुली एएसपी की पोल
8 और 9 जनवरी की रिकॉर्डिंग में सुरेन्द्र शर्मा अधिकारियों को धमकाते, शराब की मांग करते और अपने निजी कार्यों के लिए दबाव बनाते पाए गए। एक अन्य बातचीत में शर्मा ने वकील जयसिंह राजावत से कहा, “भय के बिना प्रीत नहीं होती,” और “सर्जिकल स्ट्राइक” की धमकी तक दी।

पहले से दर्ज शिकायतें बनीं आधार
शर्मा के खिलाफ जून 2024 में भी शिकायत दी गई थी, जिसमें बताया गया था कि वे अपने दलालों के माध्यम से अधिकारियों से भारी मासिक वसूली करते थे। इसके पहले 10 जून 2023 को भरतपुर में एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि शर्मा ने एक लाख रुपये की मांग की थी, न देने पर फंसाने की धमकी दी गई थी।

अब जांच के घेरे में एसीबी की भूमिका
शर्मा की गतिविधियों के बारे में पहले से जानकारी होने के बावजूद पांच महीने तक कोई कार्रवाई न होना एसीबी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है। अब इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग जोर पकड़ रही है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...