15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यबावड़ी में खतरे के संकेत देख ASI ने बंद करा दी थी...

बावड़ी में खतरे के संकेत देख ASI ने बंद करा दी थी खुदाई! राजा चंद्र विजय ने बताई इसकी कहानी

Published on

संभल,

यूपी के संभल के चंदौसी में राजा आत्मा राम की बावड़ी (Baoli) की खुदाई 13वें दिन अचानक रोक दी गई. इस दिन तक 25 फीट तक खुदाई हो चुकी थी, लेकिन भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) की टीम को बावड़ी में कुछ ऐसे खतरे के संकेत दिखे, जिसकी वजह से तुरंत काम बंद कर दिया गया. अब इस ऐतिहासिक बावड़ी को लेकर सहसपुर बिलारी रियासत के राजा चंद्र विजय ने सरकार और प्रशासन से इसे फिर से खुदवाने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक धरोहर उनके परिवार तैयार कराई गई थी. चंदौसी के लोगों के लिए इसे संरक्षित कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए. राजा चंद्र विजय का कहना है कि बावड़ी एक अद्वितीय धरोहर है. इसकी तह तक खोदकर इसके महत्व को उजागर करना चाहिए. मैंने इस संबंध सरकार को चिट्ठी लिखी है.

राजा चंद्र विजय ने जिलाधिकारी और सरकार से अपील की कि बावड़ी को उनके परिवार की संपत्ति की बजाय जनता को सौंपा जाए. उन्होंने कहा कि चंदौसी में पर्यटन स्थल की कमी है. इस बावड़ी को संरक्षित कर एक महत्वपूर्ण स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है. इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को खुदाई का जिम्मा सौंपा जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि ASI खुदाई करे. ये बावड़ी हमारे परिवार की बनाई हुई है. यह यहां के लोगों के लिए अनोखी चीज है. सरकार इसे अपने अधीन लेकर चंदौसी के लोगों को सौंप दे. राजा चंद्र विजय ने कहा कि बावड़ी हमारी, लेकिन हमें नहीं चाहिए. ये चंदौसी के लोगों को सौंप दी जाए. चंदौसी में कोई पर्यटन स्थल नहीं है.

राजा चंद्र विजय सहसपुर बिलारी रियासत के वारिस हैं और कुंदरकी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रह चुके हैं. वे मुरादाबाद से सांसद भी रहे हैं. उनके परिवार का चंदौसी और आसपास के क्षेत्र में ऐतिहासिक और राजनीतिक योगदान रहा है. बावड़ी को लेकर सवाल उठ रहा है कि 13 दिनों तक खुदाई के बाद इसे अचानक क्यों रोक दिया गया? इस दौरान क्या-क्या चीजें मिलीं? क्या इसमें कोई ऐतिहासिक महत्व की चीजें मिलीं?

बता दें कि बावड़ी की 25 फीट तक खुदाई के बाद दूसरी मंजिल दिखने लगी थी. इस दौरान दूसरी मंजिल के गेट का मलबा हटने पर एएसआई की टीम मुंह पर रूमाल बांधकर सर्वे के लिए अंदर गई तो कुछ खतरे के संकेत नजर आए. टीम तुरंत बाहर आ गई और मजदूरों को काम रोकने के निर्देश दिए. इस दौरान मलबा हटाने वाले मजदूरों ने कहा कि बावड़ी की दूसरी मंजिल में नीचे रेत दिखाई दी है. दीवारें टूट रही हैं. मंजिल के धंसने का खतरा है. नीचे ऑक्सीजन की भी कमी है. अंदर जाने से गर्मी लग रही है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...