12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यआत्मदाह करने वाले पुजारी गिरिराज शर्मा की मौत, पुलिस ने 4 आरोपियों...

आत्मदाह करने वाले पुजारी गिरिराज शर्मा की मौत, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Published on

जयपुर:

राजस्थान के जयपुर में 18 अगस्त की सुबह 5:30 बजे आत्मदाह का प्रयास करने वाले महंत गिरिराज शर्मा की देर रात मौत हो गई। 90 फीसदी झुलस चुके गिरिराज शर्मा ने सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक महंत की पत्नी चंद्रकांता की ओर से मुरलीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने लक्ष्मी नारायण मंदिर विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष मूलचंद मान और वर्तमान अध्यक्ष दिनेश धारियाल समेत लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें व्यवस्थापक सांवरमल अग्रवाल और रामकिशन शर्मा भी शामिल हैं। इन पर पुजारी गिरिराज शर्मा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है।

तीन नामदज आरोपी हैं फरार
महंत गिरिराज शर्मा की पत्नी चंद्रकांता ने कुल 7 आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। इनमें चार की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि तीन आरोपी शंकर जोशी, अशोक झालानी और मालीराम स्वामी फिलहाल फरार चल रहे हैं। चंद्रकांता का आरोप है कि विकास समिति के पदाधिकारी मंदिर पर कब्जा करना चाहते थे। इसी कारण पिछले कई महीनों से वे पुजारी को धमकियां देते हुए मंदिर छोड़कर चले जाने के लिए कहते थे।

पूर्व अध्यक्ष मूलचंद मान के घर के बाहर किया आत्मदाह
मृतक महंत गिरिराज शर्मा मुरलीपुरा के शंकर विहार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी थे। पिछले कई महीनों से उन्हें मंदिर से बेदखल करने की धमकियां दी जा रही थी। इसी से परेशान होकर उन्होंने गुरुवार 18 अगस्त की सुबह 5:30 बजे विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष मूलचंद मान के घर के बाहर आत्मदाह कर लिया। मूलचंद मान के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। महंत गिरिराज शर्मा पिछले 21 साल से मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे थे।

विकास समिति और ट्रस्ट के बीच विवाद
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मुरलीपुरा के शंकर विहार स्थित लक्ष्मी नारायण जी मंदिर की स्थापना साल 2002 में हुई थी। कुछ सालों पहले एक ट्रस्ट की स्थापना भी की गई थी। ट्रस्ट और विकास समिति के बीच मंदिर के संचालन को लेकर विवाद हो गया था। ट्रस्ट अपने नियमों के अनुसार पूजा अर्चना कराने की बात कर रहा था, आरोप है कि विकास समिति अपनी मनमर्जी पर अड़ी थी।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...