10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यमुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नाबालिग सहित 5 महिलाएं रेस्क्यू, 2...

मुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नाबालिग सहित 5 महिलाएं रेस्क्यू, 2 दलाल गिरफ्तार

Published on

मुंबई,

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चेंबूर (पूर्व) इलाके में देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया. इस दौरान एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की सहित पांच महिलाओं को बचाया गया और दो दलालों को गिरफ्तार किया गया.पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध गतिविधि के तहत महिलाओं को एक रेस्टोरेंट में लाने वाले हैं. इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने एक NGO की मदद से एक नकली ग्राहक भेजा. जैसे ही सूचना सही पाई गई, पुलिस ने मंगलवार को सदगुरु रेस्टोरेंट में छापा मारा और दोनों संदिग्ध दलालों को रंगे हाथ पकड़ लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिलाल बंदू चौधरी (42) और अफताब आलम अंसारी (26) के रूप में हुई है. पुलिस टीम का नेतृत्व सहायक निरीक्षक सचिन गवाड़े ने किया.रेस्क्यू की गई सभी पीड़िताएं मुंबई और नवी मुंबई की रहने वाली हैं. पुलिस ने आरसीएफ पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम (PITA) और पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

POCSO (पॉक्सो) क्या है?
POCSO का पूरा नाम “The Protection of Children from Sexual Offences Act, 2012” (यानी “यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012”) है. यह भारत में 18 साल से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, यौन उत्पीड़न और पोर्नोग्राफी से बचाने के लिए बनाया गया कानून है.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...