13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यचेन्‍नै में शर्मनाक कांड: उबर ड्राइवर ने छात्रा को गलत तरीके से...

चेन्‍नै में शर्मनाक कांड: उबर ड्राइवर ने छात्रा को गलत तरीके से छुआ, च‍िल्‍लाने पर हंसने लगा

Published on

चेन्‍नै

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै ) में उबर ऑटो ड्राइवर की ओर से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चेन्‍नै में पत्रकार‍िता की पढ़ाई कर रही छात्रा ने ऑटो ड्राइवर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़‍ित छात्रा का कहना है क‍ि ड्राइवर ने ऑटो से उतरते समय ने उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने मामले की श‍िकायत पुल‍िस से की। इस पर चेमनचेरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की जा रही है। हालांकि, उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। उधर, उबर ने भी घटनाक्रम पर खेद जताया है।

पीड़‍ित छात्रा ने ट्विटर पर बताया क‍ि मैं एक प्रत‍िष्‍ठ‍ित संस्‍थान से पत्रकार‍िता की छात्रा हूं। सेल्वम नाम के उबर ऑटो ड्राइवर ने इबिस ओएमआर होटल के पास उसके साथ छेड़खानी की। ऑटो ड्राइवर ने मेरे ब्रेस्‍ट को दबाकर यौन उत्पीड़न किया। यह घटना उस समय हुई जब मेरा दोस्त पैसे चुका रहा था और मैं ऑटो से बाहर निकल रही था। ऑटो ड्राइवर की इस हरकत का हमने व‍िरोध क‍िया और हमने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह किसी तरह भागने में सफल रहा। इसके बाद मैंने तुरंत पुलिस को फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

केस दर्ज करने में पुल‍िस ने की आनाकानी
छात्रा ने आगे बताया क‍ि 30 मिनट के इंतजार के बाद एक इंस्पेक्टर और एक आदमी होटल में जांच करने आए। उन्होंने हमें एफआईआर दर्ज करने के लिए सुबह तक इंतजार करने के लिए कहा, क्योंकि स्टेशन में कोई महिला अधिकारी नहीं थी। महिला अधिकारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा क‍ि यह सरकार का आदेश है। वह हमें ऑफलाइन एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन भी नहीं जाने दे रहे थे। लेकिन हम फिर भी होटल के दो कर्मचारियों के साथ सेमेनचेरी पुलिस स्टेशन जाने में कामयाब रहे। हालांक‍ि थाना प्रभारी ने हमें थाने में प्रवेश नहीं करने दिया क्योंकि महिलाओं को रात में जाने की अनुमति नहीं है।

ऑनलाइन दर्ज की एफआईआर
छात्रा ने आगे कहा क‍ि मुझे थाने के बाहर शिकायत दर्ज करनी पड़ी। साथ ही थाना प्रभारी ने हमें एफआईआर की जगह ए4 शीट पर श‍िकायत ल‍िखकर देने को कहा। उन्‍होंने मुझे सुबह 9 बजे के बाद महिला पुलिस अधिकारी से मिलने के लिए कहा है। (उन्होंने हमारे साथ उसका नंबर साझा करने से भी इनकार किया)। इसके बाद छात्रा ने एक ऑनलाइन एफआईआर दर्ज की।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...