16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यचुनावी माेड में शिंदे सरकार, महाराष्ट्र में महिलाओं को हर महीने में...

चुनावी माेड में शिंदे सरकार, महाराष्ट्र में महिलाओं को हर महीने में मिलेंगे 1500 रुपये, अजित पवार ने पेश किया

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने शुक्रवार को राज्य सरकार की तरफ अंतरिम बजट पेश किया। विधानसभा चुनाव से पहले पेश किए बजट में राज्य सरकार ने बजट में कई लोकलुभावन की घोषणा की है। सरकार ने वारकरियों के लिए मुफ्त चिकित्सा जांच और इलाज के साथ ही समुदाय के विकास के लिए वारकरी विकास निगम का गठन करने का ऐलान किया है। इसके अलावा पंढरपुर डिंडी के लिए 36 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसमें प्रत्येक डिंडी (तीर्थयात्रियों का समूह) को 20,000 रुपये मिलेंगे। विधान परिषद में यह बजट शिवसेना के मंत्री दीपक केसरकर रखेंगे। बजट सत्र के दौरान शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे मौजूद रहे।

महिलाओं के लिए खोला खजााना
विधानसभा में बजट पेश करते हुए अजित पवार ने कहा कि सरकार राज्य को 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का प्रयास कर रही है। सरकार ने सीएम लड़की बहन योजना भी शुरू की, जिसके तहत जुलाई 2024 से हर महीने महिलाओं को 1,500 रुपये दिए जाएंगे। बजट में इसके लिए सालाना 46 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बजट में राज्य भर में 10,000 महिलाओं को गुलाबी ई-रिक्शा देने की घोषणा की गई है। इस स्कीम के लिए 17 शहरों में ई-रिक्शा योजना के लिए 80 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 2024-25 के बजट में नई एम्बुलेंस और हर घर नल पहल के लिए भी प्रावधान शामिल हैं, जिसका उद्देश्य 21 लाख घरों को नल का पानी उपलब्ध कराना है। अजित पवार ने बताया कि सरकार हाल ही में घोषित सीएम अन्न सुरक्षा योजना के तहत 52.4 लाख घरों को सालाना 3 मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...