8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यशिवसेना नेता की हत्या, हमलावर की कार से मिली भारती सिंह की...

शिवसेना नेता की हत्या, हमलावर की कार से मिली भारती सिंह की फोटो

Published on

नई दिल्ली/चंडीगढ़,

अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के मामले में तफ्तीश कर रही पुलिस को आरोपी संदीप सिंह की गाड़ी से एक फाइल मिली है. जानकारी के मुताबिक उस फाइल में कॉमेडियन भारती सिंह और एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदर जीत सिंह बिट्टा की फोटो है.

जानकारी के मुताबिक हमलावर स्विफ्ट कार से आया था. हमला करने के बाद जब वह कार से भागने लगा तो लोगों ने उसकी कार पर पथराव किया था. कार पर ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तस्वीर लगी है. अमृतपाल जरनैल सिंह भिंडरांवाले का समर्थक है. उसे खालिस्तानी समर्थक माना जाता है. पुलिस ने जब कार को जब्त कर पड़ताल शुरू की तो उन्हें कार से एक फाइल मिली, जिसमें दोनों के फोटो भी पाए गए. सुधीर सुरी शिव सेना हिंदुस्तान के प्रधान थे.

हमलावर ने चलाई थीं पांच गोलियां
पुलिस ने बताया कि सुधीर सूरी गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे. दोपहर करीब 3:30 बजे भीड़ में से संदीप सिंह ने उन्हें गोली मारी दी. जानकारी के मुताबिक आरोपी ने लाइसेंसे असलहे से शिवसेना नेता पर गोली चलाई थी. पांच बार गोली चली थी. गोपाल मंदिर मजीठा रोड पर स्थित है, जिसे अमृतसर की सबसे व्यस्त जगह मानी जाती है.

शिवसेना नेता की बढ़ाई गई थी सुरक्षा
23 अक्टूबर को पंजाब में एसटीएफ और अमृतसर पुलिस ने पिछले महीने 4 गैंगस्टर को गिरफ्तार किया था. पकड़े गए गैंगस्टर रिंदा और लिंडा के गुर्गे था. उन्होंने पूछताछ में बताया था कि वे शिवसेना नेता सुधीर सूरी पर हमले की साजिश रच रहे थे. उनकी रेकी भी कर चुके थे.

आरोपियों ने यह भी बताया था कि उन्होंने सूरी पर दीवाली से पहले हमला करने की योजना बनाई थी. इसके बाद पंजाब के कई गैंगस्टरों से धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने उन्हें सुरक्षा दे दी थी. हमले के वक्त पंजाब के आठ पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था. इसके बाद भी हमलावर ने पुलिस के सामने उन्हें गोली मार दी.

अमृतसर का ही रहने वाला है हमलावर
पुलिस ने बताया कि हमलावर अमृतसर का ही रहने वाला है. वह पेशे से दुकानदार है. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कहा- हम किसी को नहीं छोड़ेंगे. हम मामले की जांच करेंगे और इसकी तह तक जाएंगे. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसे शिवसेना नेता की हत्या क्यों की?

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि हमलावर अमृतसर के नजदीक कपड़ों की दुकान चलाता है. उसके पास से .32 बोर का पिस्तौल बरामद किया गया है. यह लाइसेंसी हथियार है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है.

डीजीपी ने अफवाह फैलाने पर दी चेतावनी
डीजीपी ने लोगों से अपील की कि वे अपने प्लेटफॉर्मों या सोशल मीडिया पर गैर-प्रमाणित बातें/खबरें पोस्ट न करें. इसके साथ ही अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...