9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यहोली पर हैरान करने वाली घटना! केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के...

होली पर हैरान करने वाली घटना! केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले पर हमला

Published on

जोधपुर

जोधपुर में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले पर हमला हुआ। यह घटना रावजी की गैर कार्यक्रम के दौरान हुई। शेखावत इस पारंपरिक जुलूस में शामिल होने आए थे। किसी बदमाश ने उनकी गाड़ी पर लाठी या हॉकी से हमला किया और शीशा तोड़ दिया। यह घटना देर शाम घटी , घटना के बाद जोधपुर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान शेखावत के काफिले में कई गाड़ियां थीं। एक अतिरिक्त गाड़ी पर किसी बदमाश ने हमला कर दिया। हमलावर ने लाठी या हॉकी जैसी किसी चीज़ से गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।

आरोपी को ढूढ़ने के लिए सीसीटीवी तलाश रही है पुलिस
घटना के बाद अभी तक हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की सुरक्षा में बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि पारंपरिक गेर में किसी नशेड़ी ने इस तरह की हरकत की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

जानिए क्या है रावजी गैर
रावजी की गैर एक पारंपरिक जुलूस है। यह जोधपुर के मंडोर में सदियों से मनाया जाता है। इस जुलूस में माली समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। इस साल भी यह जुलूस धूमधाम से निकाला गया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी इस जुलूस में शामिल होने पहुंचे थे। इस घटना से जुलूस के माहौल में थोड़ी देर के लिए खलल पड़ा।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...