4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यश्रीकांत त्यागी वाली सोसाइटी में होनी थी कार्रवाई, घुस नहीं पाया बुलडोजर

श्रीकांत त्यागी वाली सोसाइटी में होनी थी कार्रवाई, घुस नहीं पाया बुलडोजर

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा सेक्टर-93 में श्रीकांत त्यागी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. नोएडा प्राधिकरण ने ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के लोगों को अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जो कि शुक्रवार सुबह खत्म हो गया था. इसके बाद प्राधिकरण की टीम बुलडोजर के साथ अवैध निर्माण को ध्वस्त करने पहुंची. लेकिन इसके विरोध में रहवासी धरने पर बैठ गए और कार्रवाई के लिए आए बुलडोजर को सोसाइटी के अंदर ही नहीं घुसने दिया. ग्रैंड ओमेक्स के बाहर धरना दे रहे निवासियों ने नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों को अपने अपने अवैध शेड गिराने से रोका. सोसाइटी के रहवासियों ने बुलडोजर को अंदर नहीं नहीं जाने दिया.

दरअसल, श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी की तरफ से कॉमन एरिया में दोबारा पेड़ लगाने को लेकर यह विवाद एक बार फिर शुरू हुआ था. सोसाइटी के लोग पेड़ लगाने का विरोध कर रहे थे और दूसरी तरफ त्यागी समाज के लोग सोसाइटी के गेट पर धरना देने के लिए बैठ गए थे. उनका कहना था कि अनु त्यागी को वृक्षारोपण करने दिया जाए.

इस विवाद के मद्देनजर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने जांच की और पाया कि सोसाइटी में 93 फ्लैट्स मालिकों ने ग्राउंड फ्लोर पर अतिक्रमण कर रखा है. इसके बाद सभी लोगों को कब्जा हटाने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया. प्राधिकरण ने कहा था कि 48 घंटे के भीतर सोसाइटी में बने सभी अवैध निर्माणों को तोड़ दिया जाएगा.जब 48 घंटे का समय पूरा हुआ तो प्राधिकरण की टीम बुलडोजर के साथ अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करने पहुंची, लेकिन टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा.

सोसाइटी के लोगों का कहना है कि नोएडा प्राधिकरण के ओर से उन्हें किसी तरह का नोटिस नहीं मिला है. ग्राउंड फ्लोर पर जिन फ्लैट्स के बाहर शेड लगे हुए हैं, वो केवल सुरक्षा की वजह से लगाए गए हैं. बता दें कि श्रीकांत त्यागी के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी स्थित अपार्टमेंट के बाहर हाल ही में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद 12 से अधिक ताड़ के पेड़ फिर से लगाए गए थे. गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी सोसाइटी में ही रहने वाली महिला से बदसलूकी के आरोपद में जेल में बंद है.

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...