17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यबहन स्पेशल एजेंडा लेकर आई हो…प्रोग्राम में महिलाओं के सवाल पूछने पर...

बहन स्पेशल एजेंडा लेकर आई हो…प्रोग्राम में महिलाओं के सवाल पूछने पर गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल को आया गुस्सा

Published on

अहमदाबाद/वडोदरा

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को मृदु और मक्कम कहा जाता है लेकिन वडोदरा दौरे में हरनी बोट कांड को लेकर जब मुख्यमंत्री से कुछ महिलाएं ने एक कार्यक्रम में सवाल पूछे तो सीएम को गुस्सा आ गया। सीएम भूपेंद्र पटेल कार्यक्रम में खड़े होकर सवाल पूछने को गलत बताते हुए कहा कि वडोदरा एक संस्कारी नगरी है। ऐसे संस्कार नहीं हो सकते हैं। उन्होंने महिलाओं से कार्यक्रम के बाद मिलने को कहा लेकिन तब में सीएम ने महिलाओं से कहा कि तुम स्पेशल एजेंडा लेकर आई हो। थोड़े देर के व्यवधान के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया।

हरनी कांड में मरे थे 12 मासूम
वडोदरा में पिछले साल जनवरी, 2024 में हरनी झील में एक नाव पहलने से 14 की मौत हुई थी। इसमें 12 बच्चे और दो महिला शिक्षक शामिल थीं। बच्चों को स्कूल से पिकनिक पर ले जाया गया था। नाव में ज्यादा लोगों को बैठाने के साथ उन्हें लाइफ जैकेट नहीं देने का खुलासा हुआ था। नाव के पलट जाने पर काफी लापरवाही उजागर हुई थी। तब गुजरात के सीएम ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया था। इस हादसे के बाद वडोदरा नगर निगम के कामकाज पर भी सवाल खड़े हुए थे। 2 मई को जब सीएम वडोदरा नगर निगम के कार्यक्रम में पहुंचे तो कुछ महिलाओं ने पंडित दीन दयाल ऑडिटोरियम में सवाल पूछे।

बाद में सीएम से मिलीं महिलाएं
सीएम ने महिलाओं के चालू कार्यक्रम में सवाल पूछने को गलत बताया। उन्होंने कहा कि वह गांधीनगर में हर हफ्ते लोगों से मिलते हैं। अगर किसी को तकलीफ है तो आकर मिल सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सवाल पूछना ठीक नहीं है। महिलाएं जब शांत नहीं हुई तो सीएम ने कहा कि आप लगता है कि स्पेशल एजेंडा लेकर आई हैं। कार्यक्रम में मौजूदा पुलिस ने महिलाओं को उनके स्थान पर बैठाया। कार्यक्रम के बाद महिलाओं को स्थानीय प्रशासन ने सीएम से मिलवाया। इसमें महिलाओं ने हरणी बोट कांड और आवास की कमी के मुद्दे उठाए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this