24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यअहमदाबाद, जयपुर, दिल्ली और वृंदावन के होटल में 13 साल के छात्र...

अहमदाबाद, जयपुर, दिल्ली और वृंदावन के होटल में 13 साल के छात्र संग सोई, अब टीचर ने मांगी गर्भपात की परमिशन

Published on

सूरत

गुजरात की एक खबर अचानक पूरे देश में चर्चित हो गई थी। यह खबर थी एक 23 साल की टीचर का 13 साल के अपने छात्र के साथ भाग जाना। ट्यूशन टीचर जब छात्र के साथ वापस लौटी तो वह गर्भवती थी। उसने दावा किया कि उसके गर्भ में बच्चा उस 13 साल के छात्र का है। अब ट्यूशन टीचर ने कोर्ट में अर्जी दी है कि वह अपना गर्भ गिराना चाहती है।

गिरफ्तारी के बाद टीचर का मेडिकल चेकअप हुआ। पता चला कि वो 20 हफ्ते की गर्भवती है। अभी ये पता नहीं चला है कि बच्चे का पिता कौन है। बच्चे के डीएनए का सैंपल लिया गया है, ताकि पिता का पता चल सके।

टीचर के वकील का क्या दावा
टीचर के वकील ने कोर्ट में कहा कि मेडिकल जांच में पता चला है कि गर्भावस्था टीचर के लिए खतरनाक हो सकती है। वकील वाजिद शेख ने कहा कि हमने कोर्ट से गर्भपात की अनुमति मांगी है। हमें उम्मीद है कि कोर्ट हमारी बात सुनेगा। बच्चे की जान को भी खतरा है, क्योंकि पिता एक नाबालिग लड़का बताया जा रहा है। कम उम्र के लड़के से गर्भावस्था को असामान्य माना जा सकता है।

पॉस्को ऐक्ट में गिरफ्तार है टीचर
टीचर को POCSO एक्ट के तहत 30 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। POCSO का मतलब है ‘प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस एक्ट’। यह बच्चों को यौन अपराधों से बचाने का कानून है।

गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से हुई थी गिरफ्तारी
टीचर के खिलाफ गुजरात पुलिस में शिकायत 25 अप्रैल को दर्ज हुई थी। शिकायत में कहा गया था कि वो अपने 13 साल के स्टूडेंट के साथ गायब हो गई है। बाद में पुलिस ने उन्हें गुजरात-राजस्थान बॉर्डर के पास पकड़ लिया।

पुलिस की जांच में पता चला कि टीचर और स्टूडेंट वडोदरा, अहमदाबाद, जयपुर, दिल्ली और वृंदावन गए थे। टीचर ने लड़के के साथ अपने घर और दूसरी जगहों पर शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। कोर्ट में अब इस मामले की सुनवाई होगी। देखना होगा कि कोर्ट क्या फैसला लेता है।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...