8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यभाजपा में आस्तीन के सांपों को पहचानना होगा! पूर्व सांसद राघव लखनपाल...

भाजपा में आस्तीन के सांपों को पहचानना होगा! पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने खुलेआम ये क्या कह दिया

Published on

सहारनपुर

यूपी की सहारनपुर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी को पार्टी को मिली करारी हार को लेकर लगातार आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के समर्थक सोशल मीडिया पर पहले ही आरोप लगा रहे थे कि जयचंदों, मीर जाफर और शिखंडियों के कारण भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर राघव लखनपाल शर्मा ने अपने विरोधियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आस्तीन के सांपों को भी पहचानना होगा। पूर्व सांसद के इस बयान ने सहारनपुर का सियासी माहौल गरमा दिया है और जनता पार्टी की आपसी कलह सतह पर आ गई है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तीन बार विधायक, एक बार सांसद रहे और लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर लड़कर लगातार दूसरी बार हारे राघव लखनपाल शर्मा गाड़ी पर खड़े होकर भाषण देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पूर्व सांसद राघव रामपाल शर्मा कह रहे हैं कि साथ के साथ एक बात कहना चाहता हूं कि भगवान परशुराम जी ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ कार्रवाई करी थी। जब हम उन्हें आदर्श मानते हैं तो क्या उनसे यह सीख भी लेंगे कि जो अन्याय,अत्याचार करता है और जो सच्चाई को दबाने की कोशिश करता है, उसका क्या हश्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के साथ अत्याचार, गलत और प्रहार करेगा, उसको मुहतोड़ जवाब देने का काम समाज करेगा।

सर्व समाज का सहयोग मिला
यह बात सुनते भीड़ उनका समर्थन करने लगी। इसके बाद राघव लखनपाल शर्मा कहते हैं कि साथियों में नहीं जानता एक आध व्यक्ति को मेरी किसी बात से कोई तकलीफ हो। उन्होंने कहा कि सर्व समाज का हमें आशीर्वाद और सहयोग मिला। चार लाख पिच्चासी हजार के आस-पास वोट मिला। जब सभी देते है, तभी इतना वोट मिलता है। हम सबका आभार व्यक्त करते हैं। राघव ने कहा कि लेकिन ऐसे जयचंद और आस्तीन के सांपों को भी पहचानना भी जरूरी है। ये घर में रहकर नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं।

ब्राह्मण–त्यागी समाज को साधने का कर रहे प्रयास
पूर्व सांसद ने कहा कि ऐसे लोगों से सावधान रहना, क्योंकि ब्राह्मण समाज ने हमेशा सर्व समाज को दिशा दी है। सर्व समाज को जोड़कर रास्ता दिखाने का काम किया है। देश को चाहे आजादी दिलाने की बात रही हो चाहे शासन चलाने की बात रही हो। हर तरह से ब्राह्मण समाज का योगदान अतुलनीय है, इसलिए इस योगदान के महत्व और ताकत को हमें संजो कर रखना है। ब्राह्मण–त्यागी एकता को बनाते हुए समाज को आगे ले जाने का काम करना है। संपूर्ण राष्ट्र और समाज की सेवा करनी है, इतनी ही मेरी शुभकामना है।

राघव लखनपाल शर्मा भीतरघात के शिकार!
लोकसभा चुनाव में 5 लाख के आसपास वोट लेने के बावजूद कांग्रेस सपा गठबंधन के उम्मीदवार इमरान मसूद से चुनाव हारे राघव लखनपाल शर्मा एक बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में राघव लखनपाल शर्मा ने कांग्रेस के इमरान मसूद को हराकर सहारनपुर सीट जीती थी। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी, रालोद और बसपा गठबंधन के प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान ने भाजपा के राघव लखनपाल शर्मा को हरा दिया था। इस बार फिर राघव लखनपाल शर्मा कांग्रेस के इमरान मसूद से चुनाव हार गए हैं। राघव लखनपाल शर्मा की हार से उनके समर्थक बेहद निराश है। चुनाव परिणाम के बाद से उनके समर्थक भीतरघात का आरोप लगा रहे हैं।

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...