10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्य‘कोई मुझे बांग्लादेशी कह रहा है, कोई एंटी नेशनल बता रहा है’,...

‘कोई मुझे बांग्लादेशी कह रहा है, कोई एंटी नेशनल बता रहा है’, दरभंगा की मुस्लिम मेयर बोलीं- मेरी मंशा सिर्फ इतनी थी….

Published on

पटना

दरभंगा की मेयर अंजुम आरा के बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों के बाद मेयर अंजुम आरा बैकफुट पर आ गई हैं। उन्होंने अपने बयान पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मंशा दरभंगा में शांति बनाए रखने की थी।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैंने अपने बयान पर खेद प्रकट किया है। सुबह से मेरे पास हर तरह के आदमी आ रहे हैं, कोई मुझे बांग्लादेशी कह रहा है, कोई देशद्रोही कर रहा है तो मैं मीडिया कर्मी भाइयों से यही कहना चाहती हूं कि ठीक है आप मेरे बारे में जांच करवा लीजिए, अगर कुछ ऐसा पुख्ता सबूत मिलता है तो मेरे पर जो सख्त कार्रवाई होती है, वो आप करवाइए।”

बीजेपी द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी या किसी अन्य पार्टी की सोच को वो नहीं रोक सकती हैं। उनको जो सोचना है, वो सोचें। उन्होंने आगे कहा, “मेरी मंशा सिर्फ इतनी थी कि दरभंगा शहर में शांति बनी रहे, इसी संदर्भ में मैंने ये बोला था लेकिन अगर किसी की आस्था को ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करती हूं।”

अंजुम आरा ने क्या बयान दिया था?
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, दरभंगा की मेयर अंजुम आरा पीस कमेटी की एक मीटिंग में यह प्रस्ताव दिया कि शुक्रवार के दिन होली के त्योहार को जुमे की नमाज के लिए दो घंटे का ब्रेक दिया जाना चाहिए। बाद में मीडिया से बातचीत में कहा, “मेरी दलील थी कि जुमे की नमाज़ का समय टाला नहीं जा सकता। इसलिए दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक दो घंटे का ब्रेक होना चाहिए, इस दौरान हिंदू मस्जिदों के आस-पास के इलाकों में जाने से बचें। इससे दोनों धर्मों के लोग बिना किसी परेशानी के अपनी-अपनी परंपराएं निभा सकेंगे। हम समझते हैं कि होली साल में एक बार ही आती है। लेकिन हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि मुसलमानों के लिए यह रमज़ान का पवित्र महीना है।”

अवधेश प्रसाद बोले- बीजेपी सरकार ही भ्रम पैदा कर रही है
इस विवाद पर बयान देते हुए अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि विवाद कोई और नहीं बल्कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार के लोग ही पैदा कर रहे हैं। वे लोगों को भ्रमित कर रहे हैं ताकि वे हमारे देश की मौजूदा समस्याओं जैसे महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था पर चर्चा न करें। पुलिस, सरकार और प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए मौजूद हैं कि सभी त्यौहार शांतिपूर्वक मनाए जाएं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...