21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यइंदिरा गांधी के हत्यारे का बेटा और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल आगे, पंजाब...

इंदिरा गांधी के हत्यारे का बेटा और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल आगे, पंजाब के रुझानों ने चौंकाया

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव नतीजों से बीच पंजाब से आ रही खबरें हैरान करने वाली हैं. यहां की दो सीटों के रुझान सबको हैरत में डाल रहे हैं. इसमें फरीदकोट और खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र शामिल है. दोनों सीटों से आगे चल रहे उम्मीदवार खालिस्तान का खुलकर समर्थन करते हैं.फरीदकोट से सरबजीत सिंह आगे चल रहे हैं. वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारे गार्ड बेअंत सिंह के बेटे हैं. वहीं दूसरी तरफ खडूर साहिब लोकसभा सीट से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह आगे है. दोनों निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं.पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीट हैं. इसमें से सात पर कांग्रेस, 3 पर AAP, एक पर शिरोमणि अकाली दल और 2 पर निर्दलीय आगे है.

फरीदकोट सीट की बात करें तो यहां सरबजीत सिंह अभी 58,323 वोटों से आगे है. उन्हें अबतक 2,05,024 वोट मिले हैं. वहीं आम आदमी पार्टी के करमजीत सिंह अनमोल को 1,46,701 वोट मिले हैं.फरीदकोट सीट की बात करें तो यहां सरबजीत का मुकाबला तीन सिंगर्स से था. बीजेपी ने दिल्ली के सांसद हंसराज सिंह को यहां से उतारा था. वहीं कांग्रेस ने मोहम्मद सादिक और AAP ने करमजीत अनमोल को उतारा है. ये तीनों ही पंजाबी सिंगर हैं.

सरबजीत इससे पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं. 2004 लोकसभा चुनाव में वह बठिंडा से लड़े थे लेकिन 1.13 लाख वोटों से हार गए थे. इसके बाद 2007 में उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा. तब वह भदौर सीट से उम्मीदवार थे और उनको सिर्फ 15,702 वोट मिले थे.इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में वह पंजाब की फतहगढ़ साहिब सीट से चुनाव लड़े. लेकिन यहां भी उनको हार का मुंह देखना पड़ा. इसके बाद 2019 लोकसभा चुनाव में वह बहुजन समाज पार्टी (BSP) से चुनावी मैदान में उतरे, लेकिन फिर हार गए.

सरबजीत की मां भी लड़ी थी चुनाव
सरबजीत की मां बिमल कौर भी 1989 में (इंदिरा गांधी की हत्या के बाद) लोकसभा चुनाव लड़ी थीं. इतना ही नहीं उनको इस चुनाव में जीत भी मिली और वह रोपड़ सीट से सांसद बनी थीं. इसी साल उनके दाद बठिंडा सीट से सांसद बने थे.बता दें कि इससे पांच साल पहले 1984 में बेअंत सिंह (सरबजीत के पिता) और सतवंत सिंह ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी थी. दोनों उनके बॉडीगार्ड थे. बेअंत सिंह को मौके पर ही दूसरे सिक्योरिटी गार्ड्स ने गोलियों से भून डाला था. वहीं सतवंत सिंह को बाद में फांसी की सजा हुई थी.

Khadoor Sahib के चुनावी नतीजे
खडूर साहिब सीट की बात करें तो यहां अमृतपाल सिंह एक लाख वोटों से ज्यादा (1,20,718) से आगे चल रहा है. उसे अबतक 2,75,811 वोट मिल हैं. वहीं कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को अब तक 1,55,093 वोट मिले हैं.बता दें कि Amripal Singh फिलहाल असम की जेल में बंद है. जेल में बंद रहते हुए उसने ये चुनाव लड़ा है. Waris Punja De संगठन के मुखिया अमृतपाल को पिछले साल नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत अरेस्ट किया गया था. साल 2019 के नतीजों की बात करें तो यहां कांग्रेस के जसबीर सिंह गिल की जीत हुई थी. लेकिन इसबार कांग्रेस ने KULBIR SINGH ZIRA को उम्मीदवार बनाया था.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....