9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यलखीमपुर से सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा ने मारी बाजी, BJP के अजय...

लखीमपुर से सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा ने मारी बाजी, BJP के अजय मिश्र टेनी हारे

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी लोकसभा सीट गिनती शुरू होने के साथ ही बीजेपी पीछे चल रही थी. एक बार आगे आने के बाद अजय मिश्र टेनी पीछे गए, तो फिर बढ़त नहीं बना पाए. वहीं सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा मधुर ने टेनी को 34329 मतों के अंतर से हरा दिया. सपा के उत्कर्ष वर्मा मधुर को 557365 वोट मिले हैं. जबकि बीजेपी प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी को 523036 वोट मिले.

इस बार लखीमपुर खीरी में बढ़ा मतदान प्रतिशत
खीरी लोकसभा सीट पर इस बार 64.73 प्रतिशत मतदान हुए. यह वोटिंग प्रतिशत पिछले चुनाव से ज्यादा है. 2019 में यहां सिर्फ 64.19 प्रतिशत वोट पड़े थे.

लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम
2019 लोकसभा चुनाव में खीरी सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी ने जीत हासिल करते हुए 6,09,589 वोट अर्जित किए. सपा प्रत्याशी डॉ पूर्वी वर्मा 3,90,782 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे और कांग्रेस के जफर अली नकवी 92,155 वोट पाकर तीसरे स्थान पर थे. वहीं सीपीई प्रत्याशी विपनेश शुक्ला 11,857 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे. खीरी लोकसभा सीट पर 64 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था.

लखीमपुर खीरी सीट से जुड़ा इतिहास
आजादी के बाद खीरी संसदीय सीट पर 1957 में पहली बार लोकसभा चुनाव हुए, जिसमें सोशलिस्ट पार्टी ने जीत दर्ज की. लेकिन शुरुआती हार के बाद कांग्रेस ने वापसी करते हुए 1962 से 1971 तक इसे अपने कब्जे में रखा. यहां कांग्रेस का राज रहा. आपातकाल के बाद 1977 में जब चुनाव हुए तो कांग्रेस को यहां नुकसान उठाना पड़ा और भारतीय लोकदल ने यहां पर जीत दर्ज की थी. 3 साल बाद 1980 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने यहां जबरदस्त वापसी की थी. 1980, 1984, 1989 में कांग्रेस ने बड़े अतंर से जीत हासिल की थी. हालांकि 1990 के दौर में चले मंदिर आंदोलन की वजह से भारतीय जनता पार्टी को यूपी में राजनीतिक फायदा भी मिला और 1991 और 1996 में वह यहां से चुनाव जीत गई.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....