10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यजीते हुए सांसदों से मिलेंगे SP चीफ, अखिलेश के दिल्ली जाने या...

जीते हुए सांसदों से मिलेंगे SP चीफ, अखिलेश के दिल्ली जाने या लखनऊ में रहने पर भी होगा फैसला

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया है. इस प्रचंड जीत के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सभी नवनिर्वाचित पार्टी सांसदों के साथ लखनऊ के पार्टी मुख्यालय में मीटिंग करने जा रहे हैं. समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 37 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है.पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद राजीव राय, आरके चौधरी, रामभुआल निषाद, अवधेश प्रसाद एक दिन पहले ही एसपी कार्यालय पहुंचे और अखिलेश यादव को जीत की बधाई दी.

आज पार्टी मुख्यालय में सभी नए सांसद एक मजबूत विपक्ष के रूप में अपने-अपने क्षेत्र में कैसे काम करेंगे और जनता के मुद्दों को सड़क से संसद तक कैसे ले जायेंगे, इस पर भी रणनीति बनाई जाएगी. पार्टी के मुताबिक इस मीटिंग में लोकसभा में अखिलेश यादव के पार्टी प्रतिनिधित्व पर भी फैसला होगा. सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव लोकसभा में समाजवादी पार्टी के नेता होंगे या पार्टी के लिए अगली बड़ी लड़ाई, 2027 के विधानसभा चुनाव का नेतृत्व करने के लिए यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता बने रहेंगे इस पर भी चर्चा की जाएगी.

बता दें कि चुनाव परिणाम आने के बाद पहली बार सभी नवनिर्वाचित सांसद पार्टी कार्यालय में जुटेंगे. वहीं एक दिन पहले अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लोकसभा चुनाव में यूपी की कुछ सीटों पर प्रशासनिक गड़बड़ी का आरोप लगाया था और कहा था कि वो इंडिया ब्लॉक के हारे हुए उम्मीदवारों को सम्मानसद की उपाधि से सम्मानित करेंगे.

क्या शिवपाल बनेंगे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष?
बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव कन्नौज से लोकसभा चुनाव जीते हैं. अब वो यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहेंगे या दिल्ली जाएंगे इसको लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि 2027 तक जब तक उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं होते तब तक अखिलेश संसद में अपनी पार्टी का नेतृत्व करेंगे.

ऐसे में उत्तर प्रदेश विधानसभा में पार्टी का नेता कौन होगा इसे लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है. पार्टी के भीतर दूसरी चर्चा यह भी है कि अखिलेश यादव की करहल विधानसभा सीट से चुनाव कौन लड़ेगा. साथ ही क्या शिवपाल यादव को विधायक दल का नेता बनाया जाएगा? चूंकि, शिवपाल अब विधायक दल में सबसे वरिष्ठतम सदस्य हैं इसलिए माना जा रहा है कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष का पद दिया जा सकता है. फिलहाल, इसपर आखिरी फैसला अखिलेश ही लेंगे.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...