9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यसंभल हिंसा के पीड़ित परिवारों को सपा ने दिए 5-5 लाख रुपये,...

संभल हिंसा के पीड़ित परिवारों को सपा ने दिए 5-5 लाख रुपये, डेलीगेशन ने सौंपे चेक

Published on

संभल,

समाजवादी पार्टी के डेलीगेशन ने संभल हिंसा के पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये के चेक सौंप दिए हैं. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद के नेतृत्व में सपा का एक डेलीगेशन संभल गया था, जिसने गेस्ट हाउस में संभल के पीड़ित परिवार से मुलाकात की. सपा डेलीगेशन को लीड कर रहे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि हम पहले आना चाहते थे, लेकिन हमें आने नही दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि इन पांच लोगों को पुलिस की गोली से मारा गया.

सांसद के खिलाफ गलत केस लगाए: माता प्रसाद
इसके अलावा संभल हिंसा को लेकर पुलिस ने सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क के खिलाफ केस दर्ज किया है. इसको लेकर माता प्रसाद ने कहा कि यह जो मुकदमे सांसद जिया उर रहमान पर दर्ज कराए गए हैं, वो पूरी तरह से गलत हैं.संभल हिंसा के बाद समाजवादी पार्टी ने हिंसा में मारे गए पांच लोगों के परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि घोषित की थी, लेकिन जब माता प्रसाद पांडे के नेतृत्व में सपा का डेलीगेशन जा रहा था तो उन्हें लखनऊ में ही रोक दिया गया था.

संभल में 24 नवंबर को भड़की थी हिंसा
बता दें कि संभल की शाही जामा मस्जिद में एक याचिका पर अदालत के आदेश के बाद सर्वेक्षण किया गया था, जिसमें दावा किया गया कि वहां हरिहर मंदिर था. जब 24 नवंबर को सर्वे की टीम मस्जिद के अंदर थी तभी मस्जिद के बाहर हिंसा भड़क गई. इस दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव किया, फायरिंग की और गाड़ियों को भी जला दिया. इस पर काबू पाने के लिए पुलिस आंसू गैंस से लेकर फायरिंग तक की. इस हिंसा में पांच युवकों की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने अबतक करीब 50 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this