10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यसपा नेता आजम खान को लगा बड़ा झटका, एक और मामले में...

सपा नेता आजम खान को लगा बड़ा झटका, एक और मामले में कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

Published on

रामपुर

लोकसभा चुनाव अंतिम चरण में है। इस बीच समाजवादी पार्टी नेता आजम खान को बड़ा झटका लगा है। डूंगरपुर मामले में रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खान को 10 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आजम पर 14 लाख का जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा ठेकेदार बरकत अली को 7 साल कैद की सजा सुनाई गई है। इस मामले में बुधवार को उन्हें दोषी करार दिया गया। कोर्ट ने आजम को डूंगरपुर में जमीन पर कब्जा करने और घरों में तोड़फोड़ करने का दोषी पाया है।

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को पहले भी कई मामलों में दोषी पाया जा चुका है। अब उन्हें एक और मामले में दोषी पाया गया है। आजम खान पर 2019 में डूंगरपुर कॉलोनी को जबरन तोड़ने और लोगों को धमकी देने का आरोप है। इस मामले में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में आजम के अलावा ठेकेदार बरकत अली को भी दोषी ठहराया गया है।

ठेकेदार बरकत अली को भी सात साल की जेल
इस बीच, एमपी-एमएलए कोर्ट ने ठेकेदार बरकत अली को भी सात साल जेल और छह लाख जुर्माने की सजा सुनाई है। आजम खान फिलहाल सीतापुर जेल में बंद हैं। 29 मई को मामले की सुनवाई के दौरान वह वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश हुए थे। वरिष्ठ अधिकारी शिव प्रकाश पांडे ने कोर्ट को बताया कि डूंगरपुर बस्ती के रहने वाले अबरार ने छह दिसंबर 2016 को गंज थाने में मामला दर्ज कराया था।इस मामले में उन्होंने आजम खान, रिटायर पुलिस अधिकारी आले हसन और ठेकेदार बरकत अली पर घर में घुसकर लूटपाट और मारपीट करने का आरोप लगाया था।

आजम खान की पत्नी आईं जेल से बाहर
खान के वकील विनोद शर्मा ने कहा कि विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व मंत्री को जबरन घर गिराने का दोषी ठहराया था। इस बीच आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा को बुधवार को रामपुर जिला जेल से रिहा कर दिया गया। हाई कोर्ट ने पिछले हफ्ते उन्हें जमानत दे दी थी। 24 मई को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान और उनकी पत्नी फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को जमानत दे दी थी। इन तीनों को रामपुर कोर्ट ने दोषी करार दिया था।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...