4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यफ्लैट टूटने पर जिन्होंने बांटी मिठाई आज उन्हीं के समर्थन में आईं...

फ्लैट टूटने पर जिन्होंने बांटी मिठाई आज उन्हीं के समर्थन में आईं श्रीकांत त्यागी की पत्नी

Published on

नोएडा

ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में प्रशासन ने अतिक्रमण पर शुक्रवार को भारी विरोध के बावजूद बुलडोजर चला दिया है। सोसाइटी के लोग गेट के बाहर धरने पर सुबह से बैठ गए थे। काफी प्रयास के बाद बुलडोजर को अंदर जाने दिया गया। विरोध को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स सोसाइटी में तैनात कर दी गई है। वहीं, श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी भी सामने आईं और बुलडोजर कार्रवाई को गलत बताया। उन्होंने कहा कि किसी का घर नहीं तोड़ा जाना चाहिए।

नोएडा प्राधिकरण-प्रशासन ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण करने वालों को गुरुवार तक समय दिया था। शुक्रवार तक किसी ने भी अतिक्रमम और अवैध निर्माण नहीं हटाया। सुबह ही प्राधिकरण बुलडोजर लेकर सोसाइटी पहुंचा, लेकिन लोगों को बुलडोजर को अंदर जाने नहीं दिया। दोपहर करीब 2 बजे बुलडोजर सोसाइटी के अंदर जाने दिया गया और अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, श्रीकांत त्यागी के पत्नी ने बुलडोजर कार्रवाई को गलत बताया है।

आज सांसद डॉ. दिनेश शर्मा क्यों नहीं आए? मुझे बुरा लग रहा है, जिस तरह मेरा घर तोड़ा गया है, उस तरह किसी का घर न तोड़ा जाए। इंसानियत के नाते मेरे साथ जो गलत हुआ, वो किसी के साथ न हो। मेरा फ्लैट लीगल है, उन लोगों का लीगल है। आज जो सोसाइटी के 100 से 150 लोग आए हुए हैं, वो मेरे कहने से नहीं हुए हैं। उनको लगा गलत हो रहा है, तब आए हैं। एक महिला की वजह से हमारे साथ गलत किया गया, लेकिन आज जब सब लोगों के साथ गलत हो रहा है तो वो सामने नहीं आ रही है। फ्लैट तोड़े जाने पर मिठाई बांटने के सवाल पर अनु त्यागी ने कहा कि इन लोगों की इंसानियत मर गई है। इनसे बेहतर तो एक जानवार होता है। पेड़ों का जो मुद्दा उठाया गया था, वो मुद्दा ही नहीं था, पेड़ लगे ही नहीं थे।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...