4.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यश्रीनगर: अली कदल में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, ग्रेनेड फटने से दो...

श्रीनगर: अली कदल में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, ग्रेनेड फटने से दो घायल

Published on

श्रीनगर,

जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिनों में तीसरा आतंकी हमला हुआ है. शनिवार शाम को श्रीनगर के अली कदल में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला हुआ है. जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका, जिसमें दो लोगों के घायल होने की सूचना है. घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं सुरक्षाबलों ने इलाको की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है. बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनात स्थित बिजबेहरा और बांदीपोरा में भी आतंकी हमले हुए थे. जिसमें एक प्रवासी मजूदर की मौत हो गई थी, जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था.

घाटी में नहीं थम रही टारगेट किलिंग
बता दें कि घाटी में लगातार टारगेट किलिंग की जा रही है. शुक्रवार तड़के बांदीपोरा की अजस तहसील के सदुनारा गांव में आतंकियों ने एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान मोहम्मद जलील के पुत्र मोहम्मद अमरेज और बिहार निवासी के रूप में हुई है. 10 महीने में बिहार के 7 लोगों की हत्या कर दी गई है.

प्रवासी मजदूर और सरकारी कर्मचारियों में खौफ
कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग्स के कारण सरकारी कर्मचारी और प्रवासी मजदूर दहशत में देखे जा रहे हैं. आतंकियों द्वारा यहां पर टीवी आर्टिस्ट, बैंक मैनेजर को भी निशाना बनाया रहा है. पिछले महीनों में लगातार हो रही घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी थी. तब 26 दिन में टारगेट किलिंग की 10 घटनाएं सामने आने के बाद अब वहां से पलायन भी शुरू हो गया था.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...