19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यबर्क के घर की तोड़ी गईं सीढ़ियां, अवैध निर्माण को लेकर संभल...

बर्क के घर की तोड़ी गईं सीढ़ियां, अवैध निर्माण को लेकर संभल के सपा सांसद के यहां एक्शन

Published on

संभल,

संभल में हिंसा और फिर बिजली चोरी में घिरे समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क द्वारा किए गए अतिक्रमण पर भी एक्शन शुरू हो गया है. प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने घर के बाहर बनी नालियों के ऊपर की सीढ़ियों को बुलडोजर के जरिए ध्वस्त कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम सांसद बर्क के घर पहुंची थी. वहां बुलडोजर के द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए सांसद के बर्क के बाहर नाली के ऊपर बनी सीढ़ियों को तुड़वा दिया गया है.

सांसद बर्क पर बिजली चोरी का आरोप, 1.91 करोड़ का जुर्माना
बता दें कि संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर बिजली चोरी का भी आरोप है. बिजली विभाग ने बिजली चोरी को लेकर उन पर एक करोड़ 91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके अलावा बिजली विभाग ने उनके खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई है. इतना ही नहीं, सपा सांसद बर्क के घर की बिजली भी काट दी गई है.

बिजली विभाग के एसडीओ संतोष त्रिपाठी ने बताया था कि जब बिजली विभाग की टीम ने सांसद बर्क के घर में लगे मीटर की रीडिंग ली तो वो जीरो निकली थी. जिसके बाद विभाग की ओर से उन्हें नोटिस भेजा जाएगा. नोटिस पर 15 दिन में रकम जमा नहीं करने पर विभाग की तरफ से आरसी जारी की जाएगी.

सांसद के पिता ममलूक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज
जब बिजली विभाग की टीम सांसद बर्क के घर छापेमारी करने पहुंची थी तो सांसद के पिता ममलूक उर्रहमान बर्क की ओर से बिजली कर्मचारियों को धमकी भी दी गई थी. उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों से कहा था कि जब हमारी सरकार आएगी तो हम कबाड़ा कर देंगे. उनके इस बयान को लेकर नखासा पुलिस थाने में बिजली कर्मचारियों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है.

संभल हिंसा में भी सांसद के खिलाफ केस दर्ज
इससे पहले जो 24 नवंबर को संभल में शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी, उसमें भी पुलिस ने एफआईआर में सपा सांसद बर्क का नाम शामिल किया है. पुलिस का आरोप है कि सांसद बर्क ने भड़काऊ भाषण दिए थे, जिसकी वजह से हिंसा हुई. इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी और करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए थे. घायलों में पुलिसवाले भी शामिल थे. पुलिस ने हिंसा मामले में ढाई हजार से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से अधिकांश अज्ञात हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this