15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यबचपन में सौतेले चाचा ने किया था रेप, शादीशुदा महिला ने 28...

बचपन में सौतेले चाचा ने किया था रेप, शादीशुदा महिला ने 28 साल बाद दर्ज कराई FIR

Published on

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 35 साल की एक शादीशुदा महिला ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। महिला ने अपने साथ हुई घटना के करीब 28 साल बाद सौतेले पिता के परिवार के पुरुष सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। घटना के समय वह 7 साल की बच्ची थी। सेना के एक पूर्व अधिकारी की पत्नी 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसका यौन उत्पीड़न 19 साल की उम्र तक जारी रहा। अलीगढ़ में उसकी शिकायत के आधार पर अब एक FIR दर्ज की गई है।

महिला ने दावा किया कि शुरू में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसने एसएसपी, राष्ट्रीय महिला आयोग और मुख्यमंत्री के शिकायत निवारण पोर्टल से संपर्क किया। आखिरकार आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई। प्राथमिकी के अनुसार, जब वह सात साल की थी, उसके सौतेले चाचा ने पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसने दावा किया कि उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई और पेट दर्द की शिकायत की। ‘लेकिन मेरी मां ने मुझे कुछ दवा दी और चुप रहने को कहा।’ फिर एक दूसरे सौतेले चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और यह सिलसिला चलता रहा। महिला का आरोप है कि 19 साल की उम्र तक अलग-अलग जगहों पर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया। उसने कहा, ‘जितना हो सका, मैंने उन्हें रोकने की पूरी कोशिश की। लेकिन वे जोर-जबर्दस्ती करते रहे।’

महिला की शादी जनवरी 2011 में हुई थी। उसने कहा, ‘शादी के बाद जब भी मैं अपनी मां से मिलने घर गई तो उन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन मैंने विरोध किया।’ दो नाबालिग लड़कियों की मां, महिला ने कहा कि मानसिक आघात से निपटने में असमर्थ है। उसने अंतत: अपने पति को सूचित किया कि वह किस दौर से गुजर रही है। उसने कहा, ‘उन्होंने मेरा समर्थन किया और मुझे मेरे शोषण के खिलाफ लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।’

‘इस साल 11 अप्रैल को मेरे पति मुझे मामले के बारे में बात करने के लिए मेरे सौतेले पिता के घर ले गए। जब उन्होंने मेरी डरावनी कहानी सुनाई, तो उन्हें पीटा गया। मेरी मां ने उनका समर्थन किया और मुझ पर भरोसा नहीं किया। पिछले चार महीनों से हम प्राथमिकी दर्ज करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अब मुझे अपने पति का समर्थन प्राप्त है और मैं अंतिम सांस तक न्याय के लिए संघर्ष करूंगी।’ महिला थाना प्रभारी सविता द्विवेदी ने कहा,‘महिला ने विस्तृत शिकायत दर्ज कराई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...