9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यपंजाब में होली के मौके पर मस्जिद के सामने डीजे बजाने पर...

पंजाब में होली के मौके पर मस्जिद के सामने डीजे बजाने पर लुधियाना में चले पत्थर, पुलिस फोर्स की तैनाती

Published on

चंडीगढ़:

पंजाब के लुधियाना में होली के मौके पर मस्जिद के सामने डीजे बजाने की घटना के बाद झड़प सामने आई है। इसके बाद मस्जिद के बाद पुलिस बल की तैनात की गई है। डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद उन्होंने एक दूसरे पर पत्थर भी फेंके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए कुछ लोगों को अरेस्ट भी किया है। बाकी उपद्रवियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

मस्जिद की सुरक्षा बढ़ाई गई
लुधियाना के एडीसीपी पीएस विर्क ने कहा कि आज होली का त्यौहार है और एक तरफ मस्जिद है। दूसरी तरफ प्रवासी (दूसरे राज्यों से) रहते हैं। वे डीजे बजा रहे थे। इसी को लेकर प्रवासियों (दूसरे राज्यों से) और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। उन्होंने एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रण में है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हम सीसीटीवी भी चेक करेंगे।

सबूतों से होगी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार अभी फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। सीसीटीवी और दूसरे वीडियो की मदद से पता लगाया जाए कि घटना कैसे हुई? इसके लिए कौन जिम्मेदार है। पुलिस के अनुसार अभी पूरा ध्यान होली के पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने का है। बाद में इलेक्ट्रॉनिक एवीडेंस के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 13 मार्च को होलिका का दहन पूरे देश में हुआ था। इसके बाद 14 मार्च को रंगोत्सव यानी धुलेटी का पर्व मनाया गया था।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...