19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यनोएडा में आंधी का कहर, पार्क में टहल रहे युवक पर गिरा...

नोएडा में आंधी का कहर, पार्क में टहल रहे युवक पर गिरा पेड़, 22वीं मंजिल से ग्रिल गिरी, महिला और नाती की मौत

Published on

नोएडा

उत्तर प्रदेश में बुधवार को तेज आंधी-तूफान के चलते 15 मौतें हुई हैं। कई जगहों पर पेड़ और बिजली के पोल गिरने से विद्युत सप्लाई बाधित रही है। वहीं, गौतम बुद्ध नगर जिले में बुधवार को आंधी और तेज बारिश के कारण दो वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने ने बताया कि आंधी के कारण नोएडा में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही और सड़क पर पेड़ों, बिजली के खंभों और मोबाइल फोन के टावर गिरने के कारण कई जगहों पर यातायात बाधित हो गया। इससे लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हुई है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आंधी के कारण सूरजपुर थाना क्षेत्र के ओमीक्रॉन तीन सेक्टर में स्थित ‘मिगसन अल्टिमो सोसाइटी’ में 22वीं मंजिल पर रखी लोहे की एक ग्रिल गिरने से पार्क में टहल रहीं सुनीता नाम की 50 वर्षीय एक महिला और दो वर्षीय उनके नाती की मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ‘एनटीपीसी टाउनशिप’ में टहल रहे रामकृष्ण नाम के एक अन्य व्यक्ति के ऊपर एक पेड़ टूट कर गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आंधी और बारिश के कारण कम से कम तीन अन्य लोगों के घायल की जानकारी मिली है। प्रवक्ता ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के कारण बुधवार को कई जगह यातायात बाधित हो गया। बिजली कटौती से भी लोग परेशान रहे।

योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान से हुए नुकसान का आकलन करने और अधिकारियों को तुरंत मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं। योगी ने निर्देशित किया कि अधिकारी सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए आख्या शासन को भेजें, ताकि इस संबंध में अग्रेत्तर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...