12.2 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यछात्रा को अपने साथ वोडका पीने के लिए किया मजबूर, गुजरात में...

छात्रा को अपने साथ वोडका पीने के लिए किया मजबूर, गुजरात में ट्यूशन टीचर अरेस्ट

Published on

वडोदरा

गुजरात के वडोदरा पुलिस ने एक ट्यूशन टीचर को छात्रा का शारीरिक शोषण करने और उसे अपने साथ वोडका पीने के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना की सूचना बुधवार रात पुलिस को दी गई और शिक्षक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद गुरुवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

फतेहगंज पुलिस निरीक्षक के.पी. परमार ने स्थानीय मीडिया को बताया, ‘प्रशांत खोसला निजामपुरा इलाके में ट्यूशन क्लास चलाता है, जहां बुधवार को ट्यूशन के बाद खोसला ने 10वीं की एक छात्रा को अपने साथ बैठकर शराब पीने के लिए कहा। उसने लड़की को अपने साथ पीने के लिए मजबूर किया। जैसे ही लड़की बेहोश हो गई, रात करीब 9.30 बजे उसने उसे घर छोड़ दिया। लड़की के माता-पिता उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।’

टीचर के खिलाफ दो केस
होश में आने के बाद पीड़िता ने महिला पुलिस उप निरीक्षक ए.के. वलवी, को सारी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद ट्यूशन शिक्षक प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया गया। शिक्षक के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं, एक निषेध अधिनियम के तहत और दूसरा आईपीसी की धाराओं, किशोर न्याय अधिनियम और पोक्सो की धारा 11 के तहत।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...