7.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्य'छात्रा का 4 दिन पहले ब्रेकअप, मारने की धमकी...' पटना गोलीकांड में...

‘छात्रा का 4 दिन पहले ब्रेकअप, मारने की धमकी…’ पटना गोलीकांड में बड़े खुलासे

Published on

पटना,

बिहार की राजधानी पटना में छात्रा को गोली मारने की घटना में बड़ी जानकारी सामने आई है. स्थानीय पुलिस ने दावा किया है कि छात्रा का एक लड़के से 4 दिन पहले ब्रेकअप हुआ था. उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. उसके बाद ही सच सामने आ पाएगा. घटना बेअर थाना क्षेत्र की है.

बुधवार सुबह काजल नाम की छात्रा बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा इलाके में कोचिंग से पढ़कर घर जा रही थी, तभी पहले से घात लगाए आरोपी ने छात्रा को पीछे से गोली मार दी थी. गोली छात्रा की गर्दन में जाकर फंस गई थी. आनन-फानन में छात्रा के परिजन ने उसे बाइपास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां छात्रा की हालत नाजुक बनी है.

छात्रा को गोली मारने की घटना सीसीटीवी में कैद भी हो गई. छात्रा की उम्र 16 साल है. घटना के बाद पुलिस भी काफी देर से पहुंची और फोन पर ही परिजनों से घटना की जानकारी ले रही थी. मामले में पटना के एसएसपी ने खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि सुबोध नाम के युवक से छात्रा का प्रेम प्रसंग चल रहा था. 4 दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हुआ था. इससे गुस्से में सुबोध ने जान से मारने की धमकी भी दी थी. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं. सुबोध से पूछताछ के बाद पूरा सच सामने आएगा.

फिलहाल, गोली मारने वाले अपराधी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार भी नहीं कर पाई है. सीसीटीवी में आरोपी साफ-साफ दिख रहा है. परिजन ने पुलिस की लेट-लतीफी पर नाराजगी जाहिर की है और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है.

क्या है पूरा मामला?
पटना के सिपारा इलाके में एक युवक ने नाबालिग छात्रा को दिनदहाड़े गोली मार दी. इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस फुटेज में एक लड़का हाथ में थैला लिए आते हुए दिखाई देता है. इसके बाद वह गली के कोने पर आकर रुक जाता है. उसके पीछे से छात्रा आती है, तो वो लड़का उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन लड़की नहीं रुकती.

इतने में आरोपी थैले से हथियार निकालता है और लड़की के पीछे से सिर की तरफ फायर कर भाग जाता है. फायर होने के बाद लड़की बेसुध होकर सड़क पर गिर जाती है. मौके पर आसपास के लोग आ जाते हैं. पुलिस के मुताबिक, छात्रा के पिता सब्जी बेचकर परिवार पालते हैं. आरोपी ने इंद्रपुरी मोहल्ले में गोली मारी है

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...