10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यभीलवाड़ा से सुभाष बहेड़िया का टिकट कटा, दामोदर अग्रवाल होंगे BJP के...

भीलवाड़ा से सुभाष बहेड़िया का टिकट कटा, दामोदर अग्रवाल होंगे BJP के नए प्रत्याशी

Published on

भीलवाड़ा,

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की 9वीं सूची भी जारी कर दी है. भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान के भीलवाड़ा सीट के लिए दामोदर अग्रवाल के नाम की घोषणा की है. इस बात की जानकारी सोशल पर भी पोस्ट कर दी गई.

बीजेपी की नौवीं सूची जारी होने के साथ ही भीलवाड़ा सीट को लेकर बरकरार सस्पेंस खत्म हो गया. यहां से बीजेपी के मौजूदा सांसद सुभाष बहेड़िया का टिकट कट चुका है. पार्टी ने नए चेहरे पर भरोसा जताते हुए दामोदर अग्रवाल को टिकट दिया है. पुराने लोगों के बदले कई जगहों से बीजेपी ने नए लोगों पर भरोसा दिखाते हुए मौका दिया है. अभी सबसे ज्यादा चर्चा में मंडी से कंगना रनौत और अरुण गोविल है.

नए चेहरों पर जताया है भरोसा
इस बार बीजेपी ने कई अपने कई मौजूदा सांसद का टिकट काटा है. इसमें कई बड़े नाम भी शामिल है. बिहार से बीजेपी ने तीन सांसदों का टिकट काट लिया. इसमें अश्विनी चौबे जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं. वहीं यूपी से वरुण गांधी सरीखे बड़े नेता का भी टिकट इस बार कटा है. इस बार कई राज्यों में बीजेपी ने पुराने और वर्तमान सांसदों से ज्यादा नए लोगों पर भरोसा जताया है.

 

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...