19.6 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यबादल फटने से करगिल में अचानक आई बाढ़, VIDEO में दिखा बर्बादी...

बादल फटने से करगिल में अचानक आई बाढ़, VIDEO में दिखा बर्बादी का मंजर

Published on

लद्दाख,

लद्दाख और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश और बादल फटने से करगिल, बरू, तातिचुमिक में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. बादल फटने के बाद फसलों, घरों को काफी नुकसान पहुंचा है. कई घरों के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने की खबर है. करगिल और इसके आसपास के इलाकों में बार-बार बादल फटने की घटना जलवायु परिवर्तन और पिघलते ग्लेशियरों की ओर इशारा कर रहा है.

उधर, लद्दाख में बादल फटने और उसके बाद अचानक आने वाली बाढ़ पर बहुत सीमित रिपोर्ट्स हैं. विशेषज्ञों का मानना ​​है कि ग्लोबल वार्मिंग और घटते ग्लेशियर इस क्षेत्र में लगभग वार्षिक आपदाओं के प्रमुख कारण हैं जिससे घरों और फसलों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है. विशेषज्ञों का मानना है कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि असामान्य जलवायु परिवर्तन के कारण लद्दाख में बादल फटने का खतरा अधिक हो गया है. ग्लोबल वार्मिंग के कारण ग्लेशियरों का बर्फ पिघल रहा है. इस कारण लद्दाख की बाढ़ और बादल फटने की घटना में बढ़ोतरी आई है.

जम्मू के उदेवाला में बाढ़ से एक स्कूल घिर गया. बाढ़ के पानी के बीच स्कूली बच्चों के साथ टीचर और अन्य स्टाफ फंस गए. घंटों इंतजार के बाद एसडीआरएफ की टीम ने इन लोगों का रेस्क्यू किया. इसके अलावा जम्मू में कई लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया. बारिश के बाद तवी नदी का रौद्र रूप देखा जा रहा है. कठुआ में कई इलाकों में लैंडस्लाइड से कई सड़कें बर्बाद हो गईं. बाढ़ का पानी कम होने के बाद बर्बादी का मंजर सामने आया.

Latest articles

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, 100 टैंकर पानी और जेसीबी की मदद से पाया काबू

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'शुभम एंटरप्राइजेस' फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी...

भेल थ्रिफ्ट सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान आज, भेल के ईडी रहेंगे मौजूद

भोपाल। बीएचईएल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

More like this

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...