18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यसुल्तानपुर: काशी से लखनऊ श्रद्धालुओं को लेकर जा रही टूरिस्ट बस डंपर...

सुल्तानपुर: काशी से लखनऊ श्रद्धालुओं को लेकर जा रही टूरिस्ट बस डंपर से भिड़ी, छह श्रद्धालु घायल

Published on

सुल्तानपुर

श्रद्धालुओं को काशी से लखनऊ लेकर जा रही टूरिस्ट बस सुल्तानपुर में हादसे का शिकार हो गई। लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे के नगर क्षेत्र अंतर्गत रिद्धि-सिद्धि होटल के निकट श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस की डंपर से भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिन्हें राजकीय मेडिकल कालेज इलाज के लिए ले जाया गया। सभी श्रद्धालु गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं।

रिद्धि-सिद्धि होटल के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, गुजरात प्रांत के दो दर्जन के आसपास श्रद्धालु टूरिस्ट बस से दर्शन के लिए यूपी आए थे। सभी श्रद्धालुओं ने पीएम के संसदीय क्षेत्र काशी में बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए। इसके बाद सभी लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग से होते हुए लखनऊ के लिए प्रस्थान कर रहे थे। श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस जब सुल्तानपुर में कोतवाली नगर के रिद्धि-सिद्धि होटल के पास पहुंची तो गलत दिशा से आकर एक डंपर ने बस को टक्कर मार दी, जिससे बस पलट गई और इसमें सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

श्रद्धालुओं में कई महिलाएं भी शामिल
घायल श्रद्धालुओं में महिलाएं भी शामिल हैं। गंभीर चोट आने के कारण श्रद्धालु चीखने-चिल्लाने लगे, तब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां घायल श्रद्धालुओं का इलाज किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके गोयल ने बताया कि श्रद्धालु घायल होकर अस्पताल में आए थे। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। सभी सामान्य स्थिति में थे।

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...