18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यपहली बार एक मंच पर आए सुन्नी, देवबंदी और शिया मौलाना, क्या...

पहली बार एक मंच पर आए सुन्नी, देवबंदी और शिया मौलाना, क्या है तैयारी?

Published on

वाराणसी

योगी सरकार यूपी में मदरसों का सर्वेक्षण करा रही है। इसे लेकर वार पलटवार का दौर चल रहा है। इसी बीच पहली बार सुन्नी, देवबंदी, शिया, अहले हदीश, सहित अन्य फिरकों के मौलाना पहली बार एक मंच पर आए हैं। कहा जा रहा है कि समाज में फैली बुराइयों और मसलकी उन्माद दूर करने के लिए यह एकता हुई है। आपस में भाईचारगी, समाज को शिक्षित करने और देश की अखंडता व एकता को बरकरार रखने के मकसद से मुत्ताहिदा उलमा काउंसिल का गठन किया है। मुस्लिम समाज से जुड़े मुद्दों पर अब काउंसिल ही साझा बयान जारी करेगी।

मुस्लिम समाज से जुड़े किसी मुद्दे पर अलग-अलग फिरकों के लोग अलग-अलग राय रखते हैं। कई बार आपसी मतभेद इतना बढ़ जाता है कि फिरकों के बीच सामंजस्य बैठाना मुश्किल हो जाता है। इसे देखते हुए काशी के मौलानाओं ने मुत्ताहिदा उलमा काउंसिल का गठन किया है। रविवार को इसका ऐलान वाराणसी में हुई बैठक में किया गया।

मुफ्ती-ए-बनारस अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा कि मुल्क में मुसलमानों की हालात चिंताजनक है। उसे दूर करने की जरूरत है। इस संस्था से सभी लोगों को जोड़ने में मदद मिलेगी। जमीयतुल उलेमा के जिला अध्यक्ष मौलाना अब्दुल्ला नासिर ने कहा कि यह काफी नेक पहल है।

इस मौके पर मुफ्ती हारून नक्शबंदी, अमीनुद्दीन सिद्दिकी, मो. हारून अंसारी, गुलाम नबी, अहसन जमील, मो. जफर हुसैनी, मो. ओसामा, नसीर अहमद, नादिर लुत्फी, मो. वलीउल्लाह आरिफ, मुफ्ती शमीम अहमद, जियाउर्रहमान, इश्तियाक अली, अब्दुल गफ्फार, नियाज अहमद आदि मौजूद थे।

सबकी होगी सामान हिस्सेदारी
मुत्ताहिदा उलमा काउंसिल में सभी की बराबर की हिस्सेदारी होगी। इसमें अध्यक्ष, सचिव का कोई पद नहीं होगा। आम लोगों की सहमति से एक व्यक्ति किसी बैठक अध्यक्षता करेगा। मुफ्ती-ए-बनारस अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा कि हम समाज में फैली बुराइयों को दूर करेंगे। शिक्षा पर ज्यादा फोकस रहेगा।

 

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...