7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यसूरत: क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ झगड़ा, युवक ने लाइसेंसी बंदूक से...

सूरत: क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ झगड़ा, युवक ने लाइसेंसी बंदूक से कर दी फायरिंग, तीन घायल

Published on

सूरत,

सूरत के पलसाना क्षेत्र के टुंडी गांव स्थित द्वारकेश सोसाइटी में क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ झगड़ा हिंसक रूप ले लिया. झगड़े के दौरान एक शख्स ने अपने परिवार के बचाव में लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी, जिसमें तीन लोग घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पलसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू की. इ़स घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

29 दिसंबर की रात कृष्णा नगर सोसाइटी में क्रिकेट खेलने के दौरान विकास तोमर और स्वयं गोस्वामी के बीच कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर स्वयं गोस्वामी के परिवार के सदस्य विकास के घर पहुंचे. बातचीत के दौरान माहौल गरमा गया और झगड़ा हाथापाई में बदल गया.

क्रिकेट खेलने को लेकर जमकर हुआ झगड़ा
झगड़े के बीच विकास तोमर ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी. गोली के छर्रे से तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि झगड़े के दौरान सोसाइटी में भीड़ इकट्ठा हो गई थी और घर को घेर लिया था.

पलसाना पुलिस के इंस्पेक्टर विपुल गादिया ने बताया कि क्रिकेट के झगड़े से शुरू हुआ विवाद बातचीत के दौरान बढ़ा. घायलों की स्थिति स्थिर है और पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सोमवार को एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
यह घटना न केवल सुरक्षा बल्कि लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग के मुद्दे को भी उजागर करती है. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this