9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यपैर की जगह लड़के के प्राइवेट पार्ट की कर दी सर्जरी... मेडिकल...

पैर की जगह लड़के के प्राइवेट पार्ट की कर दी सर्जरी… मेडिकल ऑफिसर बोले- इसमें कुछ भी गलत नहीं

Published on

ठाणे,

महाराष्ट्र के ठाणे जिले (Thane) में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां शाहपुर में 9 साल के लड़के को पैर में चोट लग गई थी, जिसका इलाज चल रहा था. लड़के के माता-पिता का आरोप है कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने पैर की जगह प्राइवेट पार्ट की सर्जरी (surgery) कर दी. इस मामले की शिकायत के बाद एक स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रकरण की जांच का आश्वासन दिया है. वहीं पुलिस जांच में जुटी है.

एजेंसी के अनुसार, लड़के के माता-पिता ने कहा कि पिछले महीने अपने दोस्तों के साथ खेलते समय बच्चे के पैर में चोट लग गई थी. उसे 15 जून को शाहपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था. डॉक्टरों ने हाल ही में चोटिल पैर की जगह, उसके प्राइवेट पार्ट की सर्जरी कर दी. बाद में गलती का एहसास होने पर डॉक्टरों ने घायल पैर की सर्जरी कर दी.

लड़के के माता-पिता ने शाहपुर पुलिस से मामले की शिकायत की है. हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत की जांच चल रही है. वहीं सिविल सर्जन डॉ. कैलास पवार ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी आरोपों की जांच करेंगे.अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी गजेंद्र पवार ने बताया कि पैर में चोट के अलावा लड़के को फिमोसिस (अंगों की स्किन का कड़ा होना) की भी समस्या थी. इस वजह से हमें दो ऑपरेशन करने पड़े.

माता-पिता को दूसरे ऑपरेशन के बारे में बताने के संबंध में उन्होंने कहा कि डॉक्टर शायद उन्हें बताना भूल गए हों या उन्होंने मरीज के अन्य रिश्तेदारों को बता दिया हो. डॉक्टरों ने जो किया, वह सही था और इसमें कुछ भी गलत नहीं था, लेकिन माता-पिता ने डॉक्टरों द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. डॉक्टरों ने कहा कि उसी दिन एक ही आयु के दो मरीजों की अस्पताल में सर्जरी हुई.

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...