3.6 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यहॉस्टल में लड़कियों के नहाने का वीडियो बना रहा था स्वीपर, ऐसे...

हॉस्टल में लड़कियों के नहाने का वीडियो बना रहा था स्वीपर, ऐसे हुआ खुलासा

Published on

कानपुर,

मोहाली एमएमएस कांड के बाद अब उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी ऐसा मामला सामने आया है. यहां लड़कियों ने हॉस्टल के स्टाफ पर उनका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है. लड़कियों का कहना है कि स्टाफ लड़कियों की नहाते हुए वीडियो बनाया करता है. एक लड़की ने स्टाफ को नहाते हुए वीडियो रिकॉर्ड करते वक्त पकड़ लिया.

रावतपुर थाना क्षेत्र के काकादेव के तुलसी नगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों ने हॉस्टल के एक कर्मचारी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया. पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार, आरोपी ने हॉस्टल में लड़कियों के कई अश्लील वीडियो बनाए. आरोपी कानपुर के काकदेव इलाके में स्थित गर्ल्स हॉस्टल में स्वीपर का काम करता है.

एक लड़की ने स्वीपर को नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो बनाते देखा. जिसके बाद कई लड़कियां इकट्ठी हो गईं और उससे फोन छीन लिया और देखा कि फोन में ऐसे कई वीडियो हैं. तब तक आरोपी फोन से कई वीडियो डिलीट कर चुका था. इसके बाद लड़कियां इस मामले में अपनी शिकायत दर्ज कराने नजदीकी पुलिस स्टेशन गईं.

गर्ल्स हॉस्टल का मालिकाना हक एक पुलिस अधिकारी के पास है, जो यूपी के एक जिले में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात है और इस हॉस्टल में विभिन्न जिलों की कई लड़कियां रहती हैं और मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रही हैं.एसीपी कल्याणपुर दिनेश शुक्ला ने इंडिया टुडे को बताया कि लड़कियों की ओर से शिकायत मिली है, मामला दर्ज किया जा रहा है, हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,पूछताछ जारी है, हम उसका फोन भी चेक कर रहे हैं, इस मामले में जांच जारी है.

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...