8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यUP: शामली में टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा, भागने के चक्कर...

UP: शामली में टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा, भागने के चक्कर में कई लोगों को कुचला, चार की मौत

Published on

मेरठ/शामली:

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कांधला थाना क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बुधवार को एक टैंकर ने बाइक सवार को रौंद दिया। ड्राइवर के भगाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर टैंकर सड़क किनारे दुकानों को टक्कर मारते हुए पलट गया। हादसे में बाइक सवार समेत चार लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दो गंभीर घायलों को मुजफ्फरनगर रेफर किया गया है। टैंकर में लिक्विड सीमेंट भरा था। मृतकों में मोनू, ओमवीर सिंह, फारूक और विशाल शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एलम के निकट लिक्विड सीमेंट से भरा टैंकर बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शामली की तरफ जा रहा था। एलम बाईपास के निकट बाइक सवार मोनू (30) निवासी एलम को कुचल दिया। मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। चालक टैंकर को लेकर भाग निकला। रास्ते में दर्जनों लोगों को टक्कर मारी। करीब चार किलोमीटर आगे टैंकर कांधला बस स्टैंड के निकट बुढ़ाना मार्ग तिराहे पर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया और घिसटते हुए पांच दुकानों और ठेलों को तोड़ दिया। डाक बंगले की दीवार को तोड़ दिया। उसके नीचे कई लोग दब गए।

टैंकर के नीचे दबे लोगों को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया
एसपी शामली एसपी अभिषेक, एएसपी संतोष कुमार सिंह कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आठ जेसीबी और चार हाइड्रा की मदद से टैंकर को उठाकर उसके नीचे दबे लोगों को निकाला। टैंकर के नीचे दबकर मरने वालों में कांधला के मोहल्ला शेखजादगान निवासी निजी चिकित्सक ओमवीर मलिक (55), विशाल निवासी मोहल्ला खेल और फारूक शामिल हैं। फूल सिंह, दयाराम, उज्जवल, बलवीर और याकूब घायल हो गए।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...