13.6 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यलखनऊ में किशोरी से रेप, ब्लैकमेल कर देह व्यापार में धकेला, पति-पत्नी...

लखनऊ में किशोरी से रेप, ब्लैकमेल कर देह व्यापार में धकेला, पति-पत्नी गिरफ्तार

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा इलाके में 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सहित देह व्यापार करवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जाता है कि एक समाजसेविका की मदद से यह मामला वन स्टॉप सेंटर 181 पर पहुंचा. जिसके बाद सेंटर प्रभारी से हस्तक्षेप के बाद गुडंबा पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो, धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है.

ऐसे आरोपियों के चंगुल में फंसी पीड़िता
जानकारी के मुताबिक गुडंबा इलाके में 12 वर्षीय किशोरी अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ रहती है. वह कक्षा छह में पढ़ती है. पिता बीमारी के कारण घर पर रहते हैं, जबकि मां आंखों की बीमारी के चलते ठीक से देख पाने में असमर्थ हैं. ऐसे में परिवार ने घर खर्च के लिए कमरा भी किराए पर दे रखा है.

पीड़िता की मां के मुताबिक जून 2024 में बेटी की दोस्त की बहन रहनुमा एक दिन घर आई. उसने खुद को गर्भवती बताते हुए अपनी देखभाल की बात कही और तीन हजार रुपये महीना देने का वादा किया. जिसके बाद पीड़िता रहनुमा के घर जाने लगी और वह वहां रुकती भी थी. कुछ दिन बाद रहनुमा ने किशोरी और अपनी एक बहन को अनजान व्यक्तियों के साथ भेजना शुरू कर दिया.

पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
अगस्त 2024 में रहनुमा के पति साबान के दोस्त कथित दंपती नैंसी व असलम कुरैशी पीड़िता के घर आए. आरोप है कि कुछ दिन बाद असलम किशोरी को रहनुमा के कमरे पर ले गया, जहां नैंसी की अनुपस्थिति में उसने दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बना लिया. इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा. साथ ही पीड़िता को अन्य लोगों के पास भी देह व्यापार के लिए लेकर जाने लगा. आरोप है कि असलम पीड़िता को दवाई देता था, जिससे उसको चक्कर आने लगते थे.

पीड़िता जब दूसरे लोगों के साथ जाने से इनकार करती तो नैंसी व असलम उसे फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे. वहीं, पीड़िता को जब यूरिन इंफेक्शन हुआ तो उसने सारी बातें अपनी मां को बता दी. जिसके बाद पूरे मामले से पर्दा उठ गया. डीसीपी नॉर्थ जोन गोपाल चौधरी के मुताबिक पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी असलम और नैंसी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...