3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्य'तेजस्वी 2023 में बनेंगे बिहार के सीएम', जगदानंद सिंह का दावा- देश...

‘तेजस्वी 2023 में बनेंगे बिहार के सीएम’, जगदानंद सिंह का दावा- देश नीतीश का कर रहा इंतजार

Published on

पटना

बिहार आरजेडी के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बड़ा बयान दिया है। जगदानंद सिंह ने दावा किया है कि 2023 में तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। आरजेडी नेता के अनुसार, नीतीश कुमार की घोषणा के अनुसार, हमें लगता है कि 2022 बीतने के बाद 2023 में नीतीश देश की लड़ाई लड़ेंगे। वहीं बिहार के भविष्य की लड़ाई तेजस्वी यादव के हाथ सौंप देंगे। बता दें कि नीतीश कुमार ने ऐसी कोई घोषणा सार्वजनिक रूप से नहीं की है।

देश कर रहा नीतीश का इंतजार
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि देश नीतीश कुमार का इंतजार कर रहा है। बिहार तेजस्वी यादव का इंतजार कर रहा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को सीएम पद सौंप देंगे? इस पर जगदानंद सिंह ने कहा कि और क्या। प्रशासनिक ओहदा तो वही है न। जगदानंद सिंह ने आगे कहा कि हमारी कार्यपालिका की शक्ति मुख्यमंत्री में निहित है। मुख्यमंत्री ही अपने राज्य को आगे ले जाने का जिम्मेदार शख्य होता है। देश नीतीश कुमार का इंतजार कर रहा है और बिहार तेजस्वी यादव का इंतजार कर रहा है।

बता दें कि बीते दिनों आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कहा था कि आरजेडी नीतीश कुमार के पीएम चेहरा बनाए जाने का समर्थन किया था। लालू यादव ने कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव मे वे नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री चेहरा बनाने के पक्ष में हैं। हालांकि अभी तक आरजेडी या जेडीयू के किसी नेता ने ये नहीं कहा है कि 2023 में तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे और नीतीश कुमार 2024 की लड़ाई लड़ेंगे। हालांकि लालू यादव ने ये जरूर कहा था कि वक्त आने पर तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे, लेकिन उन्होंने साल नहीं बताया था।

2025 तक है बिहार सरकार का कार्यकाल
अब आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह 2023 में ही तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात कह रहे हैं। तो क्या मान लिया जाए कि 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार का कमान तेजस्वी के हाथ में होगा। गौरतलब है कि बिहार की वर्तमान सरकार का कार्यकाल नवंबर 2025 तक है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...