10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्य'मुझे कुछ बनने की लालसा नहीं है', 2023 में मुख्यमंत्री बनने के...

‘मुझे कुछ बनने की लालसा नहीं है’, 2023 में मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर तेजस्वी यादव

Published on

पटना

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान पर बिहार में सियासी बवाल मचा हुआ है। जगदा बाबू के बयान पर आरजेडी-जेडीयू आमने-सामने है। बीजेपी लालू यादव को तेजस्वी को सीएम बनाने का फॉर्मूला बता रही है। इन सब के बीच बिहार के डेप्युटी सीएम का बड़ा बयान आया है। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। हमारी कोई लालसा नहीं है कुछ बनने की। हमारा एकमात्र लक्ष्य था कि भाजपा और आरएसएस को गद्दी से कैसे हटाने का काम करें। बिहार से हमने उन्हें हटाया और अब केंद्र से हटाना है।

जब उनसे पूछा गया कि बिहार आरजेडी के अध्यक्ष ने कहा है कि 2023 में तेजस्वी यादव सीएम बनेंगे और नीतीश कुमार आगे की लड़ाई लड़ेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि नीतिश कुमार के नेतृत्व में हमारी सरकार बखूबी चल रही है। समर्थक इस तरह का बयान देते रहते हैं। उन्होंने (नीतीश कुमार) भी स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री बनने की उनकी कोई लालसा नहीं है। इन सभी चीजों पर चर्चा करने का यह कोई समय नहीं है

जगदानंद सिंह ने क्या कहा था
दरअसल, गुरुवार को एक निजी चैनल से बात करते हुए जगदानंद सिंह ने कहा था कि तेजस्वी यादव 2023 में बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे। जगदानंद सिंह ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के लिए लड़ाई लड़ने के लिए निकले हैं। 2024 लोकसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार 2023 के शुरुआती दौर में ही तेजस्वी यादव के हाथ में बिहार की बागडोर सौंप देंगे। जगदानंद सिंह ने यह भी कहा कि देश नीतीश कुमार का इंतजार कर रहा है और बिहार तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने का।

गौरतलब है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी नीतीश कुमार को देश की राजनीति करने की सलाह दे रहे हैं। नीतीश कुमार विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री का चेहरा होंगे या नहीं, इस पर तो अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। लेकिन तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार को देश की राजनीति करने की सलाह देते हुए सोनिया गांधी से भी मुलाकात कराई थी।

उपेंद्र कुशवाहा ने जगदानंद सिंह पर किया पलटवार
जगदानंद सिंह के बयान पर जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार किया था। उपेन्द्र कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा था कि जगदा बाबू का बयान उस पिता के एक्शन की तरह है जो किसी अनहोनी के भय से अपने बेटा या बेटी की शादी जैसे-तैसे निपटा लेना चाहता है।

सुशील मोदी ने लालू यादव को बताया तेजस्वी को सीएम बनाने का फॉर्मूला
इधर, बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने आरजेड़ी सुप्रीमो लालू यादव को तेजस्वी को सीएम बनाने का फॉर्मूला बताया है। जगदानंद सिंह के बयान पर सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी कभी नहीं छोड़ेंगे। हां ये हो सकता है कि लालू यादव, जदयू के चार-पांच विधायकों को तोड़कर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना दें। सुशील मोदी ने कहा कि उनमें यह समझौता हो गया है। तेजस्वी को गद्दी नीतीश कुमार सौपेंगे और और खुद दिल्ली की राजनीति करेंगे। लेकिन नीतीश कुमार की फितरत ही धोखा देने की है। नीतीश कुमार लगातार लोगों को धोखा देते रहे हैं। पहले मांझी को धोखा दिया, फिर लालू यादव को दो बार धोखा दिया। उन्होंने बीजेपी को भी धोखा दिया। उनकी फितरत ही धोखा देने की है और वह फिर से पलटी मारेंगे।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...