12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यतेलंगाना पुलिस ने 2 महिला पत्रकारों को किया अरेस्ट, भड़के केटीआर ने...

तेलंगाना पुलिस ने 2 महिला पत्रकारों को किया अरेस्ट, भड़के केटीआर ने पूछा- क्या यही है मोहब्बत की दुकान

Published on

हैदराबाद:

तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में एक ऑनलाइन न्यूज चैनल की प्रबंध निदेशक और एक रिपोर्टर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं विशेष जांच दल) पी विश्वप्रसाद ने बताया कि अपमानजनक सामग्री वाला वीडियो कथित तौर पर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यालय में रिकॉर्ड किया गया था। हैदराबाद साइबर अपराध पुलिस ने पी रेवती और बी संध्या को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया।

पुलिस ने क्या कहा?
विश्वप्रसाद ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि ऑनलाइन चैनल वीडियो की शूटिंग और सोशल मीडिया पर इसके व्यापक प्रसार के लिए जिम्मेदार पाया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वीडियो फरवरी में रिकॉर्ड किया गया था और 10 मार्च से यह सोशल मीडिया पर प्रसारित होना शुरू हो गया। यह स्पष्ट रूप से तेलंगाना विधानसभा के बजट सत्र को ध्यान में रखते हुए इस वीडियो को प्रसारित करने की एक सुनियोजित योजना को दर्शाता है। तेलंगाना विधानसभा का बजट सत्र 12 मार्च को शुरू हुआ था।

केटीआर ने बोला हमला
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को तेलंगाना सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने में शामिल होने का आरोप है। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने गिरफ्तारियों को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। राव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि क्या यही है आप की ‘मोहब्बत की दुकान’, राहुल गांधी जी? सुबह के समय दो महिला पत्रकारों को गिरफ्तार करना। उनका अपराध क्या है? अक्षम और भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के बारे में जनता की राय को आवाज देना। पिछली बार जब मैंने देखा था तो भारत का संविधान जिसे आप नियमित रूप से साथ लेकर घूमते हैं, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आजादी देता है, राहुल गांधी जी।

सरकार को बदनाम करने का आरोप
हैदराबाद पुलिस की एक रिलीज के अनुसार, शहर में कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के रूप में कार्यरत शिकायतकर्ता को 10 मार्च को इंटरनेट पर एक ‘अपमानजनक’ वीडियो मिला। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में ऑनलाइन समाचार चैनल का प्रतिनिधि कथित तौर पर ‘भड़काऊ’ तरीके से एक अज्ञात व्यक्ति का साक्षात्कार लेते हुए दिखा। पुलिस ने बताया कि साक्षात्कार के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी की, जो स्पष्ट रूप से चैनल द्वारा रेवंत रेड्डी को बदनाम करने और झूठा प्रचार करने के जानबूझकर किए गए प्रयास को दर्शाता है।

चैनल के एमडी-रिपोर्टर अरेस्ट
शिकायतकर्ता ने कहा कि इसके अलावा, सोशल मीडिया पर सक्रिय रूप से वीडियो प्रसारित किया गया, जिससे यह वायरल हो गया। पुलिस के मुताबिक, मामला दर्ज कर जांच के दौरान पुलिस ने ऑनलाइन समाचार चैनल की प्रबंध निदेशक रेवती और समाचार चैनल की रिपोर्टर संध्या को गिरफ्तार कर लिया। (इनपुट भाषा)

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...