8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यटेंशन में राजस्थान के विधायक और मंत्री गहलोत से मिले, मुस्कुराते हुए...

टेंशन में राजस्थान के विधायक और मंत्री गहलोत से मिले, मुस्कुराते हुए मुख्यमंत्री बोले- डोंट वरी

Published on

जयपुर

तीन दिन से प्रदेश कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच कांग्रेस के कई विधायक और मंत्री असमंजस की स्थिति में है। कई नेता इस चिंता में पड़ गए हैं कि धारीवाल के कहने पर जो कदम उठाया, वह कहीं उल्टा को नहीं पड़ गया। इसी कशमकश को लेकर आधा दर्जन मंत्रियों और एक दर्जन विधायकों ने मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। हालांकि यहां किसी एजेंडे को लेकर कोई बैठक नहीं थी। इसके बावजूद भी मुख्यमंत्री आवास पर जाकर करीब एक घंटे तक चर्चा की गई।

प्रदेश कांग्रेस के वर्तमान हालातों को लेकर गहलोत ने अपने मंत्रियों और विधायकों को चिंता नहीं करने की बात कही है। जैसे ही मुख्यमंत्री के सामने मंत्री और विधायकों ने ताजा हालातों का जिक्र छेड़ा को उन्होंने इतना ही कहा कि “डोंट वरी’। गहलोत के मुंह से डोंट वरी सुनकर मंत्रियों और विधायकों में आत्मविश्वास बढ गया। गहलोत ने कहा कि उन्हें किसी भी पद का मोह नहीं है। पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर वे काम कर चुके हैं। वे जनता के बीच रहकर लोगों की सेवा करते रहना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान गहलोत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के बारे में कोई जिक्र नहीं किया।

अलग से बैठक के लिए मैंने नहीं कहा था – गहलोत
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अधिकतर विधायकों और मंत्रियों ने मीडिया से दूरी बनाई। कुछ विधायकों का कहना था कि गहलोत ने स्पष्ट किया कि रविवार को विधायक दल की बैठक से पहले धारीवाल के बंगले पर हुई बैठक के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। उन्होंने ऐसी बैठक करने के लिए नहीं कहा था। हालांकि बैठक का समय होने के दौरान पता चला कि कई विधायक वहां चले गए हैं। उन्होंने कहा कि विधायकों और मंत्रियों की भावनाएं है। जो उन्होंने अपने सीनियर नेता के समक्ष प्रकट की। गहलोत बोले कि वे कांग्रेस हाईकमान के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। जो भी आदेश आलाकमान से आएगा, वह हमें स्वीकार होगा।

तीन दिन पहले की बात दोहराई गहलोत ने
विधायकों और मंत्रियों से मुलाकात के दौरान अशोक गहलोत ने रविवार की बात को फिर से दोहराया। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी पद का लालच नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी भावना से अगस्त में ही आलाकमान को बता दिया था। उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश के 102 विधायकों में से किसी भी विधायक को मुख्यमंत्री बनाओ। हमें कोई दिक्कत नहीं है। यही बयान गहलोत ने तनोट माता के मंदिर में दर्शन के दौरान मीडिया के सामने कही थी।

ये मंत्री और विधायक मिले मुख्यमंत्री से
मुख्यमंत्री के आवास पर जाकर अशोक गहलोत से मुलाकात करने वाले मंत्रियों में सुखराम विश्नोई, राजेन्द्र यादव, भंवर सिंह भाटी, धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, अशोक चांदना, सालेह मोहम्मद शामिल थे। विधायकों में रफीक खान, हाकिम अली, मदन प्रजापत, अमीन कागजी, खुशवीर सिंह जोजावर, मीना कुमारी, अमित चाचाण और जगदीश जांगिड़ शामिल थे। मंत्रियों की और विधायकों की यह मुलाकात सीएम हाउस के लॉन के पास खुले में हुई। सीएम ने खड़े खड़े ही हंसते हुए चर्चा की।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...