11.5 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeराज्यपंजाब में गवर्नर और सीएम के बीच फिर तनातनी, पुरोहित ने लिखी...

पंजाब में गवर्नर और सीएम के बीच फिर तनातनी, पुरोहित ने लिखी भगवंत मान को चिट्ठी, कहा- पखवाड़े जवाब नहीं तो लेंगे कानूनी सलाह

Published on

चंडीगढ़

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच तल्खी लगातार बढ़ती जा रही है। राज्यपाल ने सीएम को एक चिट्ठी लिखी है। गवर्नर हाउस का कहना है कि अगर एक पखवाड़े में चिट्ठी का जवाब नहीं मिलता है तो फिर कानूनी सलाह ली जाएगी। पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने राज्यपाल पुरोहित से कहा कि उनकी सरकार पंजाबियों के प्रति जवाबदेह है, केंद्र द्वारा नियुक्त किसी राज्यपाल के प्रति नहीं।

चिट्ठी में प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर भेजे गए स्कूल प्राचार्यों के चयन के बारे में ब्योरा मांगा गया है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से पंजाब सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी निगम (INFOTECH) के अध्यक्ष की नियुक्ति के बारे में जवाब तलब किया है। Iगवर्नर का कहना है कि चेयरमैन आपराधिक प्रवृत्ति के शख्स हैं। उनके खिलाफ अपहरण और जमीन कब्जाने का मामला है। राज्यपाल के मुताबिक इस तरह के लोगों की नियुक्ति से जनता में क्या संदेश जाएगी। पंजाब के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री मान से उनके पत्र का जवाब एक पखवाड़े के भीतर देने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने पर वह कानूनी सलाह लेने को बाध्य होंगे।

राज्यपाल की तरफ से जारी चिट्ठी में कहा गया है कि आपने अपने जवाब में कहा कि जनमत से पंजाब के सीएम बने हैं। उनकी बात पर उन्हें कोई एतराज नहीं है। लेकिन सूबे के मुखिया होने के नाते आपका फर्ज है कि संविधान के मुताबिक सरकार चलाए न कि मनमर्जी से। राज्यपाल का कहना है कि अगर उन्हें कुछ भी गलत होता दिखेगा तो वो सरकार को चेताएंगे। ये उनकी वैधानिक जिम्मेदारी है। इसमें कोताही नहीं की जा सकती।

भगवंत मान ने अपने पलटवार में कहा कि वो पंजाब की तीन करोड़ जनता के प्रति जवाबदेह हैं। उनका जवाबदेही केंद्र की तरफ से नियुक्त किसी गवर्नर के प्रति नहीं है। अपने ट्वीट में मान ने कहा कि आपने जिन मसलों पर चिंता जताई है वो सारे राज्य़ के अधिकार क्षेत्र में हैं। इसमें गवर्नर के बोलने की कोई तुक नहीं है। सरकार को अपनी जिम्मेदारी का पता है और वो जनहित में सारे फैसले ले रही है।

Latest articles

उर्वशी और अनुश्री ने गायकी से समाँ बाँधा.

भोपाल की युवा गायिका अनुश्री संगमनेकर ने मन मोह लेने वाले गायन से जो...

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...